Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 LV1 का आज पहुंच जाएगा पृथ्वी के काफी करीब, जानिए इसका आकार 
एस्ट्रोयड 2023 LV1 का आकार लगभग 590 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2023 LV1 का आज पहुंच जाएगा पृथ्वी के काफी करीब, जानिए इसका आकार 

Jun 17, 2023
12:36 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो काफी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। नासा के एस्ट्रोयड डाटा ट्रैकिंग वेबपेज के मुताबिक, 2023 LV1 नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में 59,465 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हमारे ग्रह की तरफ यात्रा कर रहा है। आज (17 जून) लगभग 56 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के बहुत करीब पहुंच जाएगा।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 LV1 का आकार 

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे एस्ट्रोयड 2023 LV1 का आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 590 फीट चौड़ा है। बता दें, अंतरिक्ष में मौजूद एस्ट्रोयड की निगरानी के लिए नासा पृथ्वी और अंतरिक्ष आधारित टेलिस्कोपों और सैटेलाइटों जैसी विभिन्न तकनीकों का उपयोग करता है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब अंतरिक्ष एजेंसी संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है।