Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 177 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां
एस्ट्रोयड 2023 GU2 का आकार लगभग 177 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 177 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां

Apr 24, 2023
10:21 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। एस्ट्रोयड 2023 GU2 नामक एस्ट्रोयड लगभग 27,849 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज यह 74 लाख किलोमीटर की दूरी पर हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 GU2 का आकार किसी बड़े विमान के समान लगभग 177 फीट चौड़ा है।

नुकसान

एस्ट्रोयड 2023 GU2 से कितना हो सकता है नुकसान? 

एस्ट्रोयड 2023 GU2 से पृथ्वी को नुकसान होने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह आकार में केवल 177 फीट चौड़ा है और पृथ्वी से 74 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। नासा अपने भू-आधारित और अंतरिक्ष आधारित विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद सभी एस्ट्रोयड पर नजर रखती है। जब कभी कोई एस्ट्रोयड रास्ता भटककर पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब संभावित खतरे को देखते हुए नासा अलर्ट जारी करती है।