Page Loader
आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2023 GG, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2023 GG का आकार 250 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2023 GG, अलर्ट पर नासा

Apr 11, 2023
10:28 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो काफी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। एस्ट्रोयड 2023 GG नामक यह एस्ट्रोयड लगभग 38,102 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से यात्रा करते हुए हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी इमारत के समान लगभग 250 फीट चौड़ा हैं और आज लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा।

संबंध

अपोलो ग्रुप से संबंधित है एस्ट्रोयड 2023 GG 

आज पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने वाला एस्ट्रोयड 2023 GG प्रत्येक 446 दिनों में सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करता है और यह अपोलो ग्रुप से संबंधित है। इस विशाल एस्ट्रोयड को वैज्ञानिकों ने इसी साल 5 अप्रैल को खोजा था। नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस पैन-स्टार्स और कैटालिना स्काई सर्वे समेत कई अन्य अंतरिक्ष और भू-आधारित टेलीस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर नजर रखता है।