Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 FU3, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां
एस्ट्रोयड 2023 FU3 का आकार लगभग 58 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 FU3, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां

Mar 28, 2023
12:13 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 FU3 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह एस्ट्रोयड आज 46 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा और इस वक्त यह लगभग 27,062 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरह बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी छोटे विमान के समान लगभग 58 फीट चौड़ा है।

अलर्ट

कब जारी होता है अलर्ट?

एस्ट्रोयड ज्यादातर बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच पाए जाते हैं और यह निकल और लोहे जैसे धातुओं से बने होते हैं। जब कभी कोई एस्ट्रोयड रास्ता भटककर पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस अलर्ट जारी करता है। नासा अपने भू-आधारित और अंतरिक्ष आधारित विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद सभी एस्ट्रोयड पर नजर रखती है।