Page Loader
पृथ्वी की तरफ 43,249 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 FT2
एस्ट्रोयड 2023 FT2 का आकार लगभग 121 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

पृथ्वी की तरफ 43,249 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 FT2

Mar 24, 2023
12:08 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज द्वारा इस एस्ट्रोयड को एस्ट्रोयड 2023 FT2 नाम दिया गया है और इसका आकार 55 फीट से 121 फीट के बीच चौड़ा है। यह 43,249 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और आज (24 मार्च) पृथ्वी से 26 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।

अलर्ट

एस्ट्रोयड को लेकर कब जारी होता है अलर्ट? 

बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रॉयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस संभावित खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी करता है। एस्ट्रॉयड्स पर नजर रखने के लिए नासा अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखती है। एस्ट्रोयड 2023 FT2 से पृथ्वी को किसी प्रकार के नुकसान की संभावना नहीं है।