Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 320 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट जारी
एस्ट्रोयड 2023 AQ को 13 जनवरी, 2023 को खोजा गया था (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 320 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट जारी

Jan 17, 2023
01:05 pm

क्या है खबर?

नासा ने एस्ट्रोयड 2023 AQ नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड 89,857 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज 17 जनवरी को यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। एस्ट्रोयड 2023 AQ का आकार किसी गगनचुंबी इमारत के समान लगभग 320 फीट चौड़ा है। इस एस्ट्रोयड को 13 जनवरी, 2023 को खोजा गया था और यह अपोलो समूह से संबंधित है।

जानकारी

एस्ट्रोयड पर नजर रखता है नासा का प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिस

नासा का प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिस सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर बारीकी से नजर रखता है। कई बार एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर कुछ एस्ट्रोयड पृथ्वी की तरफ आने लगते हैं। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है तो नासा का प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिस संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करता है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौरमंडल के शुरुआती निर्माण से बचे हुए चट्टानी और वायुहीन अवशेष हैं।