Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 141 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2022 YB1 आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 141 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Dec 26, 2022
10:36 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक एस्ट्रोयड के बारे में अलर्ट जारी किया है जो पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है और सोमवार को यह एस्ट्रोयड पृथ्वी के काफी करीब आ सकता है। नासा इन एस्ट्रोयड्स पर अपने पैन-स्टारआरएस और निओइस टेलीस्कोप जैसे विभिन्न टेलीस्कोप और वेधशालाओं द्वारा नजर रखता है। यदि कोई खगोलीय पिंड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तो नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स (NEO) लाल झंडी दिखाता है और अलर्ट जारी करता है।

जानकारी

लगभग 100 फीट चौड़ा है एस्ट्रोयड 2022 YB1

नासा ने अलर्ट जारी किया है कि एस्ट्रोयड 2022 YB1 पृथ्वी की ओर 53,171 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है और आज 26 दिसंबर को यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाला है। एस्ट्रोयड 2022 YB1 एक विमान के आकार का है जिसकी चौड़ाई 62 फीट से 141 फीट के बीच है। इस एस्ट्रोयड से पृथ्वी को नुकसान पहुंचने की संभावना नहीं है, अगर एस्ट्रोयड अपने पथ से भटकता है तभी इससे नुकसान पहुंच सकता है।