Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2022 BS2, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2022 BS2 का आकार लगभग 52 फीट चौड़ा है (तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2022 BS2, नासा ने जारी किया अलर्ट

Aug 08, 2023
12:57 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, 2022 BS2 नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 29,585 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। 11 अगस्त, 2023 को 66 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंचने की संभावना है।

संबंध

एस्ट्रोयड 2022 BS2 अपोलो ग्रुप से है संबंधित

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2022 BS2 का आकार किसी विमान के समान लगभग 95 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। बता दें कि एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। ये लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है।