Page Loader
आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2018 FE3, जानिए इसका आकार
एस्ट्रोयड 2018 FE3 को 2018 में खोजा गया था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2018 FE3, जानिए इसका आकार

Mar 21, 2023
11:52 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2018 FE3 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (21 मार्च) पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाला है। यह एस्ट्रोयड 19,605 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से यात्रा करते हुए पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज यह 38 लाख किलोमीटर की दूरी पर हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंचेगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2018 FE3 का आकार केवल 40 फीट चौड़ा है।

नजर

नासा एस्ट्रोयड पर कैसे रखी जाती है नजर? 

एस्ट्रोयड जैसे अन्य पृथ्वी के नजदीक आने वाली चीजों के जोखिम की गणना करने के लिए नासा सेंटरी-II नामक एल्गोरिद्म का उपयोग करती है। पृथ्वी और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नासा एस्ट्रोयड पर नजर रखती है। इसके अतिरिक्त, नासा अपने ग्राउंड-आधारित रडार का उपयोग करके एस्ट्रोयड के पथ और विशेषताओं के बारे में सटीक डाटा एकत्र करती है और संभावित खतरे को देखते हुए समय-समय पर अलर्ट जारी करती है।