Page Loader
एस्ट्रोयड 2018 BG5 बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, जानिए इसका आकार
इस एस्ट्रोयड से पृथ्वी को किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है (तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2018 BG5 बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, जानिए इसका आकार

Jul 25, 2023
12:09 pm

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक बड़ा एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2018 BG5 नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में 30,094 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। 27 जुलाई को लगभग 41 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की संभावना है।

आकार

एस्ट्रोयड 2018 BG5 का आकार

नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2018 BG5 का आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 180 फीट चौड़ा है। इससे पृथ्वी को किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है, लेकिन अगर यह रास्ता भटककर पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराता है तो इससे उस क्षेत्र में नुकसान हो सकता है। बता दें, 2013 में रूस के चेल्याबिंस्क शहर में 59 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड गिरा था, जिससे लगभग 8,000 इमारतों को नुकसान पहुंचा था।