Page Loader
एस्ट्रोयड 2011 QJ21 आज पहुंच जाएगा पृथ्वी के काफी करीब, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2011 QJ21 का आकार लगभग 40 फीट चौड़ा है (तस्वीर: नासा)

एस्ट्रोयड 2011 QJ21 आज पहुंच जाएगा पृथ्वी के काफी करीब, नासा ने जारी किया अलर्ट

Aug 19, 2023
09:44 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक बड़ा एस्ट्रोयड तेजी से हमारे ग्रह के तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2011 QJ21 आज (19 अगस्त) लगभग 30 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। वर्तमान में यह लगभग 39,241 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2011 QJ21 से खतरा 

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2011 QJ21 का आकार किसी विमान के समान लगभग 140 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। यह पृथ्वी से 30 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है और इसका आकार भी केवल 140 फीट है, इसलिए इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह रास्ता भटककर पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराता है तो वहां नुकसान हो सकता है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। बता दें कि एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।