Page Loader
ऐपल भारत में जल्द खोलेगी अपना रिटेल स्टोर, करोबार को मिलेगी और मजबूती 
भारत में ऐपल की कमाई में साल दर साल दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज हुई है

ऐपल भारत में जल्द खोलेगी अपना रिटेल स्टोर, करोबार को मिलेगी और मजबूती 

Feb 03, 2023
11:22 am

क्या है खबर?

ऐपल भारत में कारोबार और मजबूत करने के लिए जल्द अपना रिटेल स्टोर खोलेगी। यह जानकारी वित्तीय परिणामों की घोषणा के दौरान कंपनी के CEO टिम कुक ने दी है। कुक ने कहा, "भारत में आईफोन की बिक्री अच्छी है और ऐपल ऑनलाइन स्टोर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैक और आईपैड लाइनअप के उत्पाद भी भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।" कुक भारत को लेकर काफी आशावादी हैं और उनका मानना ​​है कि भारत एक रोमांचक बाजार है।

राजस्व

ऐपल के तिमाही राजस्व में आई 5 प्रतिशत की गिरावट

ऐपल के CEO टिम कुक ने 31 दिसंबर, 2022 तक के वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कुक ने बताया कि ऐपल के तिमाही राजस्व में कुल 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, भारत में कंपनी की कमाई में साल दर साल दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज हुई है। बता दें, 31 दिसंबर, 2022 तक के वित्तीय परिणामों के मुताबिक ऐपल का तिमाही राजस्व 117.2 बिलियन डॉलर (लगभग 9,628 अरब रुपये) रहा।