ऐपल वॉच का 'गेट ऐक्टिव इंडिया' चैलेंज भारत में लॉन्च, ऐसे लें हिस्सा
क्या है खबर?
अगर आप फिटनेस लवर हैं और आपके पास ऐपल वॉच है तो नया ऐक्टिविटी चैलेंज ऐपल इंडिया की ओर से दिया गया है।
ऐपल डिस्ट्रिब्यूटर्स रेडिंगटन और इनग्राम ने भारत में ऐपल वॉच यूजर्स के लिए 'गेट ऐक्टिव इंडिया' लॉन्च कर दिया है।
चैलेंज का मकसद वॉच यूजर्स को फिट रहने के लिए प्रेरित करना है और वे अपने शहर को भारत का सबसे फिट शहर बना सकते हैं।
15 फरवरी से शुरू हुआ यह चैलेंज 14 मार्च तक चलेगा।
चैलेंज
क्या है गेट ऐक्टिव इंडिया चैलेंज?
ऐपल वॉच यूजर्स के लिए लॉन्च किए गए इस फिटनेस चैलेंज में यूजर्स एकदूसरे के खिलाफ नहीं बल्कि अपने शहर को सबसे फिट बनाने के लिए उतरेंगे।
यूजर्स को उनकी रोज की परफॉर्मेंस और फिटनेस ऐक्टिविटी के हिसाब से पॉइंट्स मिलेंगे और इस स्कोर किए गए पॉइंट्स के हिसाब से अचीवमेंट बैज दिया जाएगा।
चैलेंज 15 फरवरी से शुरू हो चुका है और वॉच चैलेंजेस ऐप के जरिए इसमें हिस्सा लिया जा सकता है।
तरीका
कैसे बन सकते हैं इस चैलेंज का हिस्सा?
यूजर्स के पास ऐपल वॉच और एक कंपेनियन iOS डिवाइस होना चाहिए, जिसमें कंपनी की चैलेंजेस ऐप डाउनलोड करनी होगी।
इसके बाद ऐप ओपेन करने के बाद यूजर्स को 'इंडिया' कोड एंटर करना होगा और अपना शहर चुनना होगा।
ऐप पर मौजूद शहरों की लिस्ट में दिल्ली NCR, मुंबई, बेंगलुरू, चैन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, छत्तीसगढ़ और लखनऊ शामिल हैं।
अन्य शहरों में रहने वाले यूजर्स के लिए 'बाकी भारत' का विकल्प दिया गया है।
ऐक्टिविटी
गेट ऐक्टिव इंडिया चैलेंज में क्या करना होगा?
ऐप पर अपना शहर चुनने के बाद चैलेंजेस ऐप आपके शरीर के वजन के हिसाब से फिटनेस गोल सेट कर देगी।
ध्यान रहे, यह गोल आपकी ओर से ऐप वॉच में सेट किए गए गोल से अलग होगा।
इसके बाद आपको वॉच में दिखने वाली ऐक्टिविटी रिंग्स को पूरा करने के लिए शारीरिक ऐक्टिविटी करनी होगी।
ऐसा करने के बदले आपके अकाउंट में पॉइंट्स जुड़ते जाएंगे और इन पॉइंट्स का असर आपके शहर की रैकिंग और लीडरबोर्ड पोजीशन पर पड़ेगा।
पॉइंट्स
यह होगा पॉइंट्स मिलने का तरीका
एक घंटे खड़े रहने के बदले पार्टिसिपेंट्स को एक पॉइंट मिलेगा और दिनभर में अधिकतम 14 स्टैंड पॉइंट्स मिलेंगे।
इसके अलावा मूव और एक्सरसाइज के बदले भी अलग-अलग पॉइंट्स मिलेंगे।
रोज 40 पॉइंट्स पर ब्रॉन्ज बैज और 60 पॉइंट्स पर सिल्वर बैज मिलेगा।
वहीं, गोल्ड बैज पाने के लिए कुल 80 पॉइंट्स जितनी फिजिकल ऐक्टिविटी यूजर्स को करनी होगी।
चैलेंज में हिस्सा लेने वाले एक शहर से सभी यूजर्स के कुल पॉइंट्स शहर की पोजीशन तय करेंगे।