NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / ऐपल विजन प्रो के लिए एक नया स्ट्रैप पेश कर सकती है कंपनी
    अगली खबर
    ऐपल विजन प्रो के लिए एक नया स्ट्रैप पेश कर सकती है कंपनी
    ऐपल विजन प्रो डिवाइस का सिस्टम M2 चिपसेट का उपयोग करता है (तस्वीर: ऐपल)

    ऐपल विजन प्रो के लिए एक नया स्ट्रैप पेश कर सकती है कंपनी

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jun 26, 2023
    02:31 pm

    क्या है खबर?

    टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने WWDC 2023 में अपने पहले मिक्स्ड रियलिटी (MR) हेडसेट ऐपल विजन प्रो को पेश किया था।

    कुछ तकनीक प्रेमियों ने कुछ हेडसेट का उपयोग किया और उन्हें लगा कि कुछ घंटों के उपयोग के लिए डिवाइस बहुत भारी था।

    ब्लूमबर्ग के पत्रकार मार्क गुरमन के अनुसार, ऐपल ने विजन प्रो के भारी महसूस होने की इस समस्या को हल करने के लिए नया स्ट्रैप बनाया है, जो यूजर्स के सिर पर फिट बैठता है।

    नया स्ट्रैप

    नया स्ट्रैप अलग से बेचेगी ऐपल

    रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल स्ट्रैप को डिवाइस के साथ बंडल करने के बजाय एक अतिरिक्त एक्सेसरी के रूप में बेच सकती है, जैसे उसने प्रो डिस्प्ले XDR के स्टैंड के लिए अलग से पैसा लिया था।

    कंपनी ने कहा कि विजन प्रो 2024 में बाजार में आने पर 3,499 डॉलर (लगभग 2.90 लाख रुपये) की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

    ग्राहक अगर अपने आरामदायक उपयोग के लिए अलग से स्ट्रैप खरीदेंगे तो उन्हें डिवाइस और महंगा पड़ेगा।

    फीचर्स

    ऐपल विजन प्रो के फीचर्स 

    ऐपल विजन प्रो डिवाइस का सिस्टम M2 चिपसेट का उपयोग करता है, लेकिन इसमें R1 नामक एक नई चिप भी दी गई है।

    इस MR हेडसेट में एक डिस्प्ले है, जो काफी शार्प है और 4K रेजोल्यूशन में वीडियो डिलीवर कर सकती है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें कई सेंसर दिए गए है।

    डिवाइस के लिए एक अलग बैटरी पैक की आवश्यकता होती है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी विजन प्रो के सस्ते मॉडल पर भी काम कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऐपल
    ऐपल विजन प्रो

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ऐपल

    WWDC 2023 इवेंट से पहले ऐपल AR/VR हेडसेट के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानिए कीमत वर्चुअल रियलिटी
    आईफोन 14 प्लस पर फ्लिपकार्ट दे रही भारी छूट, केवल 41,999 रुपये में खरीदें स्मार्टफोन  आईफोन 14 प्लस
    WWDC 2023: iOS 17 को ऐपल कल कर सकती है रिलीज, मिलेंगे ये फीचर्स iOS
    ऐपल WWDC 2023 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कैसे देखें लाइव  WWDC

    ऐपल विजन प्रो

    ऐपल विजन प्रो के सस्ते मॉडल पर कर रही है काम - रिपोर्ट ऐपल
    ऐपल विजन प्रो के लिए डेवलप कर सकती है 3D वीडियो कंटेंट- रिपोर्ट  ऐपल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025