Page Loader
ऐपल CEO टिम कुक पहुंचे मुंबई, रिटेल स्टोर खुलने से पहले कर्मचारियों संग ट्वीट की तस्वीर
मुंबई के बाद दिल्ली में भी ऐपल का रिटेल स्टोर खुलेगा (तस्वीर: ट्विटर/@tim_cook)

ऐपल CEO टिम कुक पहुंचे मुंबई, रिटेल स्टोर खुलने से पहले कर्मचारियों संग ट्वीट की तस्वीर

Apr 17, 2023
07:26 pm

क्या है खबर?

ऐपल भारत में 25 साल पूरे करने की खुशी में अपने पहले रिटेल स्टोर को कल (18 अप्रैल) मुंबई में शुरू करने जा रही है। इस अवसर पर ऐपल के CEO टिम कुक भारत पहुंच गए हैं और उन्होंने रिटेल स्टोर के कर्मचारियों के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है। तस्वीर ट्वीट करते हुए कुक ने लिखा, 'हैलो, मुंबई हम कल नए ऐपल BKC में अपने ग्राहकों का स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।'

दूसरा स्टोर

दिल्ली में भी खुलेगा ऐपल का रिटेल स्टोर

मुंबई में भारत का पहला ऐपल रिटेल स्टोर खोलने के बाद 20 अप्रैल को दिल्ली में भी ऐपल अपना रिटेल स्टोर खोलने जा रही है। मुंबई वाला ऐपल रिटेल स्टोर लगभग 22,800 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और यह बांद्रा कुर्ला कॉन्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खुल रहा है। दिल्ली वाला स्टोर लगभग 10,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और यह साकेत स्थित सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल में खुलेगा।