Loading...
ISS पर किसान बने अनिल मेनन, अंतरिक्ष में उगाई केल और वसाबी सरसों
ISS पर किसान बने अनिल मेनन

ISS पर किसान बने अनिल मेनन, अंतरिक्ष में उगाई केल और वसाबी सरसों

Aug 18, 2026
03:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन इन दिनों अंतरिक्ष में खेती करते नजर आए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) उन्होंने पर साथी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर के साथ ताजी सब्जियां उगाईं और फिर उनसे खाना बनाया। दोनों ने अंतरिक्ष में तैयार की गई केल और वसाबी सरसों की पत्तियों को तोड़कर एक डिश बनाई। मेनन ने इस खाने को स्टेशन पर अब तक तैयार किए गए सबसे अच्छे भोजन में से एक बताया है।

फसल

माइक्रोग्रैविटी में ऐसे उगाई गई फसल

इन सब्जियों को नासा के वेजी प्लांट ग्रोथ सिस्टम की मदद से उगाया गया।

इसके जरिए वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि बहुत कम गुरुत्वाकर्षण वाले वातावरण में पौधे किस तरह बढ़ते हैं। करीब एक महीने तक फसल तैयार करने के बाद मेनन और मीर ने उसकी पत्तियां तोड़ीं और भोजन में इस्तेमाल किया।

वैज्ञानिकों के लिए यह प्रयोग यह जानने का एक तरीका है कि अंतरिक्ष में ताजा भोजन उगाना कितना व्यावहारिक हो सकता है।

फायदा

चांद और मंगल के मिशन में मिलेगा फायदा

अंतरिक्ष में सब्जियां उगाने की तकनीक भविष्य के लंबे मिशनों में काफी काम आ सकती है।

अगर अंतरिक्ष यात्री चांद या मंगल जैसे स्थानों पर लंबे समय तक रहें, तो उन्हें हर बार पृथ्वी से भोजन भेजने पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अपनी फसल उगाने से ताजा भोजन उपलब्ध हो सकेगा और सप्लाई मिशन की जरूरत भी कम हो सकती है।

ताजी सब्जियां लंबे समय तक पैक किए गए भोजन के मुकाबले पोषण बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

अन्य

अंतरिक्ष में खेती की दिशा में बड़ा कदम

नासा लंबे समय से अंतरिक्ष में पौधे उगाने पर प्रयोग कर रही है।

इसका उद्देश्य ऐसे तरीके विकसित करना है, जिनसे भविष्य में पृथ्वी से दूर रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भोजन तैयार किया जा सके। मेनन ने अपने वीडियो में फिल्म 'द मार्शियन' के काल्पनिक अंतरिक्ष यात्री मार्क वॉटनी का भी मजाकिया अंदाज में जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि मार्क वॉटनी को यह देखकर गर्व होता। यह प्रयोग अंतरिक्ष यात्रियों की बदलती भूमिका भी दिखाता है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT