Page Loader
अलर्ट पर नासा, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 183 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2011 WR41 की खोज साल 2011 में हुई थी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अलर्ट पर नासा, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 183 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Jan 03, 2023
11:52 am

क्या है खबर?

प्रतिदिन एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटक कर कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के काफी करीब आ जाता है। ऐसे सभी एस्ट्रोयड्स पर नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस नजर रखता है और समय-समय पर पृथ्वी से टक्कर के संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करता है। नासा ने एस्ट्रोयड 2011 WR41 को लेकर चेतावनी जारी की है जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज (3 जनवरी) यह हमारे ग्रह के काफी करीब से गुजर सकता है।

जानकारी

विमान जितना बड़ा है एस्ट्रोयड 2011 WR41

एस्ट्रोयड 2011 WR41 की खोज साल 2011 में हुई थी और यह एस्ट्रोयड के मुख्य समूह 'अपोलो' से संबंधित है। यह एस्ट्रोयड लगभग 32,216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, आज यह 60 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। इसका आकार किसी विमान के समान 183 फीट के लगभग चौड़ा है। बता दें, 2 जनवरी को पांच एस्ट्रोयड पृथ्वी के करीब से गुजर गए थे।