NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या अरविंद केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा? पंजाब में AAP ने उठाया बड़ा कदम
    अगली खबर
    क्या अरविंद केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा? पंजाब में AAP ने उठाया बड़ा कदम
    अरविंद केजरीवाल पंजाब से जा सकते हैं राज्यसभा

    क्या अरविंद केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा? पंजाब में AAP ने उठाया बड़ा कदम

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 26, 2025
    12:42 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक भविष्य अधर में लटक गया था।

    अब उनके राज्यसभा सांसद बनने की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, AAP ने पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में उतार दिया है।

    ऐसे में चर्चा है कि केजरीवाल अब अरोड़ा की जगह राज्यसभा पहुंच सकते हैं। हालांकि, AAP ने अभी इसकी घोषणा नहीं की।

    परिचय

    कौन हैं संजीव अरोड़ा?

    अरोड़ा पंजाब में एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के बड़े बिजनेसमैन हैं। उनके कई देशों में कार्यालय हैं। उन्होंने चंडीगढ़ रोड पर हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स भी विकसित किया है।

    साल 2018 में उन्होंने फेमेला फैशन लिमिटेड कंपनी लॉन्च की थी।साल 2019 में उन्होंने मेटल बिजनेस में भी कदम रखा था। वह वह दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के गवर्निंग बोर्ड में भी शामिल हैं।

    अरोड़ा साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा पहुंचे थे और उनका कार्यकाल 2028 तक है।

    इस्तीफा

    अरोड़ा को देना होगा इस्तीफा

    AAP द्वारा अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से विधानसभा उपचुनाव में उतारने के बाद अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए राज्यसभा से इस्तीफा देना होगा।

    उस स्थिति में उनकी खाली सीट केजरीवाल को आवंटित की जा सकती है।

    दरअसल, लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी का पिछले दिनों निधन होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

    ऐसे में अब इस पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इससे केजरीवाल का राजनीतिक भविष्य तय होगा।

    दावा

    कांग्रेस नेता ने किया यह दावा

    पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने दावा करते हुए कहा है कि केजरीवाल पंजाब के रास्ते राज्यसभा जा सकते हैं।

    बाजवा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कहा क‍ि केजरीवाल अब पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की जगह पर राज्यसभा जा सकते हैं।

    भाजपा और अन्य दलों का दावा है कि केजरीवाल दिल्ली चुनाव में हारने के बाद अपनी राजनीति को बचाने के लिए पंजाब की कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं।

    हार

    केजरीवाल को दिल्ली चुनाव में मिली थी हार

    बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में न केवल AAP को हार करारी हार झेलनी पड़ी थी, बल्कि केजरीवाल खुद भी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।

    उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी और उनके राजनीतिक भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे थे।

    ऐसे में अब केजरीवाल के अपनी राजनीति बचाने के लिए पंजाब के रास्ते राज्यसभा पहुंचने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    पंजाब
    आम आदमी पार्टी समाचार
    लुधियाना

    ताज़ा खबरें

    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस
    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    दिल्ली

    #NewsBytesExplainer: भूकंप से कितनी सुरक्षित है दिल्ली? भूकंप
    दिल्ली में भूकंप के दौरान सुनी गई तेज आवाजें क्या थीं? भूकंप
    भूकंप से निपटने को कितने मजबूत हैं घर? सिर्फ 14 प्रतिशत भारतीय सुरक्षा को लेकर आश्वस्त भूकंप
    दिल्ली में भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए सख्ती उत्तर प्रदेश

    पंजाब

    मोहाली में गिरी 3 मंजिला इमारत में हुई महिला सहित 2 की मौत, बचाव अभियान जारी हिमाचल प्रदेश
    कांग्रेस सांसद का दावा, अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर बातचीत के लिए समय नहीं दिया अमित शाह
    उत्तर प्रदेश: खालिस्तानी आतंकवादियों के शव ले जा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी उत्तर प्रदेश
    पंजाब: समलैंगिकता के कारण घर से निकाला गया, 18 महीने में की 11 व्यक्तियों की हत्या  पंजाब पुलिस

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बाबरपुर से गोपाल राय जीते, 18,000 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: रोहिणी सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता जीते, AAP को मिली हार भाजपा समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनावों में क्यों साफ हो गई अरविंद केजरीवाल की AAP, ये हैं कारण  दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP के हारते ही सचिवालय सील, सभी दस्तावेजों को सुरक्षित करने के निर्देश दिल्ली

    लुधियाना

    देश की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनकर वायुसेना अधिकारी शलीजा धामी ने रचा इतिहास पंजाब
    देसी जुगाड़: पंजाब के इस व्यक्ति ने बाइक को बना दिया कार, देखें वायरल वीडियो पंजाब
    पंजाब की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें भारत की खबरें
    लुधियाना में कोरोना वायरस के 167 संदिग्ध मरीज लापता, जांच में जुटी दो टीम पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025