Page Loader
मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, क्या कह रहे एग्जिट पोल्स?
मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजों को लेकर क्या कह रहे एग्जिट पोल्स

मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, क्या कह रहे एग्जिट पोल्स?

Nov 30, 2023
05:48 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब एग्जिट पोल्स भी आ गए हैं। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक साथ सभी सीटों पर मतदान हुआ था और 3 दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। ज्यादातर एग्जिट पोल्स के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 230 में से कम से कम 116 सीट चाहिए।

मतदान

मध्य प्रदेश में क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स? 

टीवी9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल्स के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 0-6 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी के अनुसार, कांग्रेस को 97-107 और भाजपा को 118-130 तक सीटें मिल सकती हैं। CNX के अनुसार, कांग्रेस को 111, भाजपा को 116 और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जन की बात ने कांग्रेस को 100-123 और भाजपा को 102-125 सीटें दी हैं।

नतीजे

क्या रहे थे पिछले चुनाव के नतीजे?

मध्य प्रदेश की 230 में से 114 पर कांग्रेस, 109 पर भाजपा और 2 पर (BSP) ने जीत दर्ज की थी और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। हालांकि, 2020 में ज्योतिरादित्या सिंधिया समेत कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल हुए और सरकार गिर गई। इस बार भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। मध्य प्रदेश में इस बार कुल पात्र में से 78.21 प्रतिशत पुरुष और 76.03 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।