Page Loader
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान, बीवियों को बताया वोट
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं की बीवियों को वोट बताया (तस्वीर: ट्विटर/@mahamana4u)

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान, बीवियों को बताया वोट

लेखन गजेंद्र
Mar 15, 2023
06:17 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वोट पर चर्चा करते हुए पत्नी और वोट का कनेक्शन बता रहे हैं। वीडियो में निषाद कार्यकर्ताओं से कुछ पूछते हुए कहते हैं कि जिस दिन समझ जाओगे की बीवियां वोट हैं, उस दिन वोट से वोट खड़ा होगा। वीडियो को लेकर लोगों में काफी नाराजगी दिख रही है और वे मंत्री को घेर रहे हैं।

बयान

वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में संजय निषाद मंच से कार्यकर्ताओं से पूछते हैं कि क्या दिखाई देना चाहिए। उधर से आवाज आती है, वोट। तब मंत्री कहते हैं, "आपकी बीवी क्या है, बीवी है या वोट?" कार्यकर्ताओं की आवाज आती है, वोट। इसके बाद मंत्री कहते हैं कि जिस दिन समझ जाओगे बीवी वोट है तो वोट से वोट खड़ा होगा। निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद योगी आदित्यनाथ सरकार में मत्स्य पालन मंत्री हैं।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए वीडियो में क्या बोल रहे हैं मंत्री संजय निषाद