NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव
    राजनीति

    भाजपा में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

    भाजपा में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 23, 2019, 02:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भाजपा में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

    बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी उन्हें पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दे सकती हैं। बीते शुक्रवार को पुणे में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सनी देओल से मुलाकात की थी। इसके बाद कयास लगाये जाने लगे थे कि सनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सनी देओल का पार्टी में स्वागत किया।

    निर्मला सीतारमण ने सनी को दिलाई सदस्यता

    Delhi: Actor Sunny Deol joins Bharatiya Janata Party in presence of Union Ministers Piyush Goyal and Nirmala Sitharaman pic.twitter.com/QgXwv5OrBI

    — ANI (@ANI) April 23, 2019

    सनी देओल बोले- पांच साल और रहें मोदी

    सनी देओल ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए कहा, "जिस तरह मेरे पापा इस परिवार के साथ जुड़े थे। उन्होंने अटल जी के साथ काम किया। आज मैं मोदी जी के साथ जुड़ रहा हूं।" उन्होंने कहा, "आज मोदी जी ने जिस तरह से पाचं सालों में काम किया है, इसलिए मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल तक मोदी जी ही पीएम रहें, क्योंकि हम विकास चाहते हैं। मैं इस परिवार की सेवा करूंगा।"

    गुरदासपुर से चार बार सासंद रहे हैं विनोद खन्ना

    गुरदासपुर लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन विनोद खन्ना के निधन के बाद हुए उपचुनाव में यहां से कांग्रेस को जीत मिली थी। दिवंगत विनोद खन्ना इस सीट से चार बार जीतकर संसद पहुंचे थे। उन्होंने गुरदासपुर से 1998, 1999, 2004 और 2014 में जीत हासिल की थी। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में यहां से कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने जीत हासिल की थी। अब यहां से सन्नी देओल ताल ठोकेंगे।

    भाजपा से जुड़े रहे हैं सनी देओल के पिता

    पंजाब में भारतीय जनता पार्टी प्रकाश सिंह बादल की शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। बता दें, सनी की मां हेमा मालिनी अभी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मथुरा में चुनाव लड़ रही हैं वहीं उनके पिता धर्मेंद भी 2004 में भाजपा के टिकट पर बीकानेर से चुनाव जीत चुके हैं। अगर सनी चुनाव लड़ते हैं तो वो अपने परिवार के तीसरे सदस्य होंगे, जो भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

    19 मई को पंजाब मे होगी वोटिंग

    पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। चुनावों के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के बीच है। भाजपा 3 और SAD 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

    इन डायलॉग और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं सनी

    अपने डायलॉग के लिए लोगों में मशहूर सनी अब राजनीति के मैदान में किस्मत आजमाएंगे। सनी ने कई ऐसी फिल्में और डायलॉग दिए हैं, जिनके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में बॉर्डर, घातक, दामिनी, गदर, घायल, बेताब और इंडियन आदि शामिल है। इनमें से बॉर्डर का जिक्र निर्मला सीतारमण ने सनी का पार्टी में स्वागत करते हुए किया। उनके डायलॉग 'तारीख पे तारीख' और 'ढाई किलो का हाथ' का जिक्र हर जुबान पर रहता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    विनोद खन्ना
    अमित शाह
    हेमा मालिनी
    सनी देओल

    विनोद खन्ना

    गुरदासपुर से सनी देओल के चुनाव लड़ने से नाराज विनोद खन्ना की पत्नी, कहा- धोखा हुआ भारतीय जनता पार्टी
    सनी देओल से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा!' नरेंद्र मोदी
    भारत-पाक रिश्तों और बालाकोट एयरस्ट्राइक के बारे में ज्यादा नहीं जानता- भाजपा उम्मीदवार सनी देओल भारत की खबरें
    तय सीमा से अधिक खर्च कर मुश्किलों में सनी देओल, जा सकती है लोकसभा सदस्यता पंजाब

    अमित शाह

    केजरीवाल का बयान- पाकिस्तान को नरेंद्र मोदी से अच्छा भारतीय प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता पाकिस्तान समाचार
    राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्टाचार पर बहस की चुनौती, दिए ये तीन मुद्दे नरेंद्र मोदी
    भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र- कश्मीर से किसानों तक, ये हैं बड़े वादे नरेंद्र मोदी
    सुषमा स्वराज की नसीहत- आडवाणी जी पिता समान, भाषा की मर्यादा रखें राहुल गांधी नरेंद्र मोदी

    हेमा मालिनी

    कांग्रेस में शामिल होने की बात खारिज कर भाजपा नेता मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी
    हेमा मालिनी 70 की उम्र में भी दिखती हैं इतनी फिट, जानें उनकी फ़िटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    दूसरी बार मां बनीं अभिनेत्री ईशा देओल, बेटी का रखा ये खूबसूरत नाम बॉलीवुड समाचार
    आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें दिल्ली

    सनी देओल

    सुसाइड बॉम्बर की कहानी है सनी देओल की फिल्म 'ब्लैंक', देखें सांसे रोक देने वाला ट्रेलर अक्षय कुमार
    साल 2000-2016 के बीच सेंसर बोर्ड ने बैन की 793 फिल्में, 'मोहल्ला अस्सी' और 'परजानिया' शामिल बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार सनी देओल के बेटे करण, फिल्म का फर्स्ट लुक आउट बॉलीवुड समाचार
    'गदर' वाले सनी देओल 62 की उम्र में भी हैं इतने फिट, जानें सेहत का राज बॉलीवुड समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023