
अमित शाह को राहुल गांधी का जवाब, कहा- अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है
क्या है खबर?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अंग्रेजी भाषा पर हमला किया था, जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनको निशाने पर लिया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने एक्स पर अपना एक वीडियो साझा कर लिखा, 'अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेजी जंजीर नहीं - जंजीरें तोड़ने का औजार है।'
उन्होंने लिखा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लोग नहीं चाहते हैं कि भारत के लोग अंग्रेजी सीखें।
भाषा
राहुल ने कहा- अंग्रेजी भाषा रोजगार दिलाएगी और आत्मविश्वास बढ़ाएगी
राहुल वीडियो में कह रहे हैं, "मोहन भागवत हर रोज कहते हैं कि अंग्रेजी नहीं बोलना चाहिए, हिंदी बोलना चाहिए, लेकिन RSS, भाजपा और इनके मंत्रियों के बच्चों को देखो, ये सब इंग्लैंड में जाकर पढ़ रहे हैं। अंग्रेजी हथियार है। अगर आप अंग्रेजी सीख गए तो आप कहीं भी जा सकते हैं, अमेरिका, जापान तक जा सकते हैं। वो नहीं चाहते हैं कि आप करोड़ो रुपये की नौकरी करो।"
उन्होंने एक्स पर लिखा कि अंग्रेजी रोजगार दिलाएगी, आत्मविश्वास बढ़ाएगी।
ट्विटर पोस्ट
सुनिए, क्या बोले राहुल गांधी
अंग्रेज़ी बाँध नहीं, पुल है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 20, 2025
अंग्रेज़ी शर्म नहीं, शक्ति है।
अंग्रेज़ी ज़ंजीर नहीं - ज़ंजीरें तोड़ने का औज़ार है।
BJP-RSS नहीं चाहते कि भारत का ग़रीब बच्चा अंग्रेज़ी सीखे - क्योंकि वो नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें।
आज की दुनिया में, अंग्रेज़ी उतनी ही ज़रूरी… pic.twitter.com/VUjinqD91s
बयान
अमित शाह ने हिंदी को लेकर क्या कहा था?
शाह ने दिल्ली में एक किताब विमोचन के अवसर पर कहा था, "हिंदी को लेकर कोई संकट नहीं है। हम सब के जीवन में इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी, ऐसे समाज का निर्माण अब दूर नहीं। मैं मानता हूं कि हमारे देश की भाषाएं, हमारी संस्कृति का गहना है। हमारी भाषाओं के बगैर हम भारतीय ही नहीं रहते हैं। हमारा देश, इसका इतिहास, इसकी संस्कृति, हमारा धर्म, इसको विदेशी भाषा में नहीं समझा सकता।"