राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च का नेतृत्व किया, याचिका दायर
क्या है खबर?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर सोमवार को बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक 'दिल्ली चलो' के आह्वान के बाद लुटियंस दिल्ली की सड़क भीड़ से पटी गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल के साथ तमाम विपक्षी नेता बस में सवार होकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। मंडी हाउस के आगे राहुल और प्रियंका गांधी ने छात्र नेता नेरा बोरा को साथ लेकर पैदल ही मार्च का नेतृत्व किया। विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है।
आह्वान
याचिका सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पंजीकृत
राहुल समेत विपक्षी नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से मुलाकात का अनुरोध किया था, जिसे CJI ने अस्वीकार कर दिया है।
CJI का कहना है कि जिस मामले में विपक्ष उनसे मुलाकात करना चाहता है, वह पहले से कोर्ट में लंबित है, ऐसे में यह मुलाकात सही नहीं।
इसके बाद भी राहुल ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। कोर्ट के बंद होने से पहले याचिका कोर्ट की वेबसाइट पर पंजीकृत हो गई।
तैनात
मंडी हाउस से पैदल मार्च का किया नेतृत्व
बाराखंभा से शुरू हुई यात्रा सुप्रीम कोर्ट तक गई। राहुल और प्रियंका गांधी मंडी हाउस पर बस से उतरे और पैदल सुप्रीम कोर्ट का रास्ता तय किया।
इस दौरान भारी भीड़ हो गई और धक्का-मुक्की भी हुई। आगे चलकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मार्च में शामिल हो गए।।
इस दौरान पुलिस ने विपक्ष के मार्च को रोकने के लिए मंडी हाउस पर भारी पुलिस बल और सुरक्षा बल को तैनात किया था। हालांकि, भीड़ अधिक थी।
याचिका
याचिका पर इन 11 नेताओं के हस्ताक्षर
सुप्रीम कोर्ट में याचिका कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी और उनके सहयोगी वकीलों ने दायर की है, क्योंकि विपक्षी नेता समय पर कोर्ट नहीं पहुंच सके।
याचिका में 11 याचिकाकर्ताओं के नाम हैं, जिसमें राहुल के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद संजय राउत, कम्युनिस्ट पार्टियों के नेता बेबी, डी राजा, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महुआ माझी, सुप्रिया सुले और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता मोहम्मद बशीर शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली चलो में उमड़ी भीड़
'वोट चोरों' के जाने का समय आ गया है... pic.twitter.com/SnGGWyDtAx
— Congress (@INCIndia) October 12, 2026
मार्च
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सोमवार सुबह बंद किए अपने 6 मेट्रो स्टेशनों को शाम 5 बजे खोल दिए।
DMRC ने एक्स पर बताया, 'दिल्ली मेट्रो के सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकासी गेट अब खुल गए हैं। सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।'
सुरक्षा कारणों से 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 6 मेट्रो स्टेशन 4 बजे तक बंद किए गए थे। हालांकि, ये सम 5 बजे तक कर दिया गया था।
ट्विटर पोस्ट
पैदल मार्च का नेतृत्व करते राहुल, प्रियंका गांधी और नेहा बोरा
VIDEO | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and AISA president Neha Bora participate in the 'Dilli Chalo' march, demanding action against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar and his resignation.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/GRjyRX1ogk
बयान
CJP के अभिजीत दिपके ने भी मार्च की तारीफ की
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जा रहे मार्च की प्रशंसा की है।
उन्होंने एक्स पर इंडियन एक्सप्रेस की न्यूज साझा कर लिखा, 'दिल्ली एक बार फिर लोकतंत्र बचाने के लिए खड़े लोगों से भर गई है। अगर मोदी को लगता है कि जंतर-मंतर हटाने से विरोध खत्म हो जाएंगे, तो वह गलत हैं। जंतर-मंतर सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि विरोध की एक भावना है जिसे कोई कभी नहीं छीन सकता।'
वापसी
सुप्रीम कोर्ट से पहले लौटा काफिला
बाराखंभा से चला विपक्षी दल का काफिला सुप्रीम कोर्ट से कुछ दूरी पर पहुंचकर लौट गया। भारी भीड़ के कारण राहुल सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंचे।
सुप्रीम कोर्ट के पास भी पुलिस और अर्धसैनिक बल की बड़ी फौज तैनात थी। हालांकि, पुलिस ने किसी भी नेता और प्रदर्शन में शामिल लोगों को हिरासत में नहीं लिया है।
राहुल ने मंगलवार के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट विपक्ष की याचिका मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर सकता है।