पैलेट गन से घायल युवक के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका
क्या है खबर?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर प्रदर्शन के दौरान चली लाठी और पैलेट गन के मामले में केंद्र सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल पैलेट गन से घायल साहिल लोचव के साथ संसद मार्ग स्थित पुलिस थाने पहुंच गए और मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। बाद में, प्रियंका गांधी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी धरने में शामिल हुए।
धरना
क्या है मामला?
कांग्रेस ने बताया कि 14 अगस्त को साहिल लोचव अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दी थी।
पुलिस ने जांच अधिकारी का नंबर देने से मना कर दिया। 17 अगस्त को ईमेल और फ़ोन के जरिए फिर से कोशिश की गई। फिर भी कोईनंबर नहीं दिया गया। कोई रसीद भी नहीं दी गई।
राहुल भी यही मांग करने पहुंचे थे। उन्होंने इसे एक संज्ञेय अपराध बताकर केस दर्ज करने की मांग की है।
धरना
DCP कार्यालय में FIR को लेकर मांगा जवाब
बताया जा रहा है कि साहिल की ओर से शिकायत दर्ज कराने का बाद भी अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है और मामले में जांच नहीं की जा रही है।
राहुल ने पुलिस उपायुक्त (DCP) से यह पूछने गए थे कि मामले की जांच कहां तक बढ़ी और क्या दिक्कत आ रही है।
पुलिस की ओर से जानकारी न दिए जाने पर राहुल वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है।
संदेश
राहुल गांधी का आया बयान
राहुल ने एक्स पर लिखा, 'साहिल के साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ FIR दर्ज कराने आज संसद मार्ग के DCP कार्यालय पहुंचा। 20 जुलाई को पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया। छर्रों से साहिल की एक आंख की रोशनी खतरे में है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, एक गंभीर अपराध है। इस क्रूरता के लिए न गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को कोई सफाई दी, न प्रधानमंत्री ने उनसे माफ़ी मांगी।'
ट्विटर पोस्ट
DCP कार्यालय में धरने पर बैठे राहुल
अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस
— Congress (@INCIndia) August 21, 2026
दोषियों को बचा नहीं सकती
FIR दर्ज करो
साहिल को न्याय दो pic.twitter.com/0Phw8cWdDx
सुरक्षा
DCP कार्यालय के बाहर RAF तैनात
राहुल गांधी DCP से मुलाकात के बाद भी संसद थाना पुलिस स्टेशन के बाहर डटे रहे, जिसके चलते रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को वहां तैनात किया गया।
राहुल गांधी लोचाव की लिखित पुलिस शिकायत पर FIR दर्ज करने पर जोर दे रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने में प्रवेश करने से रोका जा रहा है।
राहुल ने कहा कि साहिल न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो वो भी नहीं करने दिया जा रहा।