Loading...
राहुल गांधी का दावा, कहा- केंद्र सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं
राहुल गांधी का दावा, केंद्र सरकार के 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं

राहुल गांधी का दावा, कहा- केंद्र सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं

लेखन गजेंद्र
Oct 12, 2026
02:35 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पत्रकारों के सामने दावा किया कि केंद्र सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह सुनकर आप चौंक जाएंगे...मोदी जी, मैं आपको बता रहा हूं। आपके 200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं।" उन्होंने आगे बताया कि "प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI और विदेश मंत्रालय में काम करने वाले अधिकारी हमें जानकारी दे रहे हैं। आप जो चाहें कर सकते हैं। सच्चाई हमारे साथ है।"

बयान

हम पीछे नहीं हटेंगे- राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा, "जब तक संविधान का पालन नहीं होता, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को पद से नहीं हटते, जब तक चुनाव प्रणाली में सुधार नहीं होता, तब तक न्याय नहीं मिलेगा देश को, तब तक देश के युवा नहीं रुकेंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे।"

राहुल ने कहा कि देश में 5 अपराधी हैं, जिन्होंने देश की आत्मा पर हमला किया है।

बयान

पुलिसकर्मी हमसे कह रहे हैं हम सही हैं- राहुल

राहुल ने आगे कहा, "ठीक 50 प्रतिशत पुलिसकर्मी हमसे कह रहे हैं कि हम जो कर रहे हैं वह सही है और हमें इसे जारी रखना चाहिए। पुलिस, ITBP, CRPF और भारत की जनता एक तरफ हैं और नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोवाल, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के 4-5 सदस्य जो 'वोट चोरी' में मदद कर रहे हैं और देश को हाईजैक कर रहे हैं, दूसरी तरफ हैं। हम इस विभाजन को और बढ़ा रहे हैं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का बयान

ADVERTISEMENT