LOADING...
कांग्रेस ने किसानों से किए 5 वादे, MSP को कानूनी दर्जा और GST से मुक्ति शामिल
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों के लिए 5 न्याय की बात की

कांग्रेस ने किसानों से किए 5 वादे, MSP को कानूनी दर्जा और GST से मुक्ति शामिल

लेखन गजेंद्र
Mar 14, 2024
01:59 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नासिक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों से 5 बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में INDIA गठबंधन की सरकार आती है तो किसानों की कृषि कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनाया जाएगा। उन्होंने अलग-अलग वस्तु और सेवा कर (GST) का अध्ययन करके उसको एक टैक्स बनाने और किसानों को GST से मुक्त करने का वादा भी किया।

वादा

राहुल ने क्या-क्या वादे किए?

किसान महापंचायत में राहुल बोले, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी दर्जा दिया जाएगा और स्वामीनाथन आयोग के अनुसार MSP तय होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में परिवर्तन कर फसल के नुकसान पर किसानों को 30 दिन में सीधे बैंक खाते में भुगतान होगा। साथ ही कृषि उत्पादों के लिए आयात-निर्यात नीति लागू होगी। उन्होंने कहा कि 2024 के बाद दिल्ली किसानों के लिए हमेशा खुली रहेगी और दिल्ली में किसानों को सुनने वाली सरकार होगी।

ट्विटर पोस्ट

किसानों के लिए कांग्रेस के 5 न्याय