NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी को मानहानि केस में सजा पर किस नेता ने क्या कहा? 
    राजनीति

    राहुल गांधी को मानहानि केस में सजा पर किस नेता ने क्या कहा? 

    राहुल गांधी को मानहानि केस में सजा पर किस नेता ने क्या कहा? 
    लेखन नवीन
    Mar 23, 2023, 03:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राहुल गांधी को मानहानि केस में सजा पर किस नेता ने क्या कहा? 
    मानहानि केस में राहुल गांधी को सजा मिलने पर नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरनेम से जुड़े एक मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने दोषी पाया है। मामले में कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाते हुए 15,000 का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, उन्हें जमानत मिल चुकी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के अलावा सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि कोर्ट के फैसले पर किस नेता ने क्या कहा।

    खड़गे बोले- हमें पहले ही पता था सजा होगी

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "उन्हें (राहुल) जमानत मिल गई है। हम शुरू से ही जानते थे क्योंकि वे जज बदलते रहे। हम कानून, न्यायपालिका में विश्वास करते हैं और कानून के अनुसार इसके खिलाफ लड़ेंगे।" उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में आंदोलन करना, जनता को सच बताना हमारा काम है, लेकिन यह जो तानाशाही सरकार है, यह न लोकतंत्र को मानती है और न सदन में चर्चा चाहती है। ये लोग संविधान और लोकतंत्र से नहीं चलना चाहते हैं।"

    प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत ने भी साधा सरकार पर निशाना

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे... देशवासियों का प्यार उनके साथ है।' राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, 'राहुल सत्य और अहिंसा के सिपाही हैं। सरकारी तंत्र के दबाव में वो असत्य के सामने झुकने वाले नहीं। राहुल और कांग्रेस फासिस्ट ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ती रहेगी।'

    केजरीवाल बोले- विपक्षी नेताओं को खत्म करने की साजिश

    अरविंद केजरीवाल ने भी मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'गैर-भाजपा नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं, मगर राहुल गांधी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फंसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन इस निर्णय से असहमत हैं।' केजरीवाल के दो पूर्व मंत्री इन दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हैं और जेल में बंद हैं।

    शब्दों की चोट शस्त्रों की चोट से गहरी होती है- राजनाथ सिंह

    मामले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "राहुल को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। शब्दों की चोट शस्त्रों की चोट से ज्यादा गहरी और पीड़ादायक होती है और शब्द जब अनर्गल और झूठे हों, तब चोट और भी गहरी और कष्टदायक हो जाती है।" उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि इससे सीख लेते हुए हम सभी को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा रखें।"

    राहुल जो बोलते हैं, उससे सिर्फ नुकसान ही होता है- किरेन रिजिजू

    केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "राहुल जो भी बोलते हैं, उससे सिर्फ नुकसान ही होता है। उनकी पार्टी को तो नुकसान होता ही है, ये देश के लिए भी अच्छा नहीं है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आज भी मुझे बताया कि राहुल के रवैये से सब खराब हो गया। उनकी पार्टी भी डूब रही है।" इससे पहले राहुल के लंदन में दिये भाषण को लेकर रिजिजू कानून कार्रवाई की बात कह चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    राजनाथ सिंह
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में दोषी करार, 2 साल की सजा हुई नरेंद्र मोदी
    लोकसभा और राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, लोकसभा स्पीकर ने पार्टी नेताओं को कक्ष में बुलाया लोकसभा
    राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस ने किया ममता बनर्जी पर पलटवार कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी ने रेप पीड़िताओं पर दिए बयान को लेकर दिल्ली पुलिस को दिया प्रारंभिक जवाब कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    टीपू सुल्तान को किसने मारा? कर्नाटक में चुनाव से पहले मचा घमासान, जानिए क्या है मामला कर्नाटक चुनाव
    कांग्रेस ने CBI को लिखा पत्र, कहा- राष्ट्रहित में अमित शाह से करें पूछताछ मेघालय
    राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, रेप पीड़िताओं पर दिए गए बयान पर मांगी जानकारी राहुल गांधी
    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पुलिस प्रमुख को दी धमकी, 'नालायक' बताया कर्नाटक

    राजनाथ सिंह

    भारत की बढ़ेगी ताकत, 70,000 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक हथियारों की खरीद को मंजूरी रक्षा मंत्रालय
    एयरो इंडिया: 98 देश लेंगे भाग, 5 लाख से ज्यादा दर्शक; जानें आयोजन की बड़ी बातें एयरो इंडिया
    मध्य प्रदेश में भारतीय वायुसेना के 2 विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत मध्य प्रदेश
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने कसा तंज, बोले- भाजपा सरकार से अनुरोध है ऑस्कर का श्रेय न ले राज्यसभा
    कांग्रेस अधिवेशन: आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर होगा मंथन कांग्रेस समाचार
    कांग्रेस की शीर्ष समिति के लिए नहीं होगा चुनाव, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे सदस्यों को नामित कांग्रेस समाचार
    रायपुर में आज से कांग्रेस का अधिवेशन, CWC चुनाव संबंधी बैठक से दूर रहेगा गांधी परिवार राहुल गांधी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023