NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन; जानें कांग्रेस, राहुल गांधी और नेहरू पर क्या-क्या बोले
    अगली खबर
    राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन; जानें कांग्रेस, राहुल गांधी और नेहरू पर क्या-क्या बोले
    राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को घेरा

    राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन; जानें कांग्रेस, राहुल गांधी और नेहरू पर क्या-क्या बोले

    लेखन आबिद खान
    Feb 07, 2024
    04:14 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा हो रही है। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जवाब दे रहे हैं। इसमें उन्होंने कांग्रेस और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा, "मैं खड़गे जी का विशेष आभार प्रकट करता हूं। मैं इन्हें बहुत ध्यान और आनंद से सुन रहा था। लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी हमें खल रही थी, वो इन्होंने यहां पूरी कर दी।"

    बयान

    कांग्रेस उत्तर और दक्षिण को तोड़ने के बयान दे रही- मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा, "जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में लोकतंत्र का गला घोंट दिया, जिसने लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आई सरकारों को बर्खास्त कर दिया, जिसने देश की संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को जेल की सलाखों में बंद कर दिया, जिसने अखबारों पर ताला लगाने की कोशिश की थी, जिसे देश को तोड़ने के नैरेटिव गढ़ने का शौक पैदा हुआ था। अब उत्तर और दक्षिण को तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं।"

    राहुल

    प्रधानमंत्री मोदी ने नाम लिए बिना राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

    प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस 10 साल में देश को 11 नंबर पर लाई। हम 10 साल में 5 नंबर पर लाए। ये कांग्रेस हमें आर्थिक नीतियों पर भाषण सुना रही है, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया, जिसने देश की सड़कों के नाम परिवार के नामों पर रख दिए। जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, वो मोदी की गांरटी पर सवाल उठा रहा है।"

    मनमोहन

    प्रधानमंत्री ने दिया मनमोहन सिंह के भाषण का हवाला

    प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाषण को याद करते हुए कहा, "टैक्स कलेक्शन में भ्रष्टाचार होता है, इसके लिए GST लाना चाहिए। राशन योजना में लीकेज होती है, जिससे देश का गरीब सबसे अधिक पीड़ित है। इसे रोकने के लिए उपाय खोजने होंगे। सरकारी ठेके जैसे दिए जा रहे हैं, उस पर शक होता है।"

    प्रधानमंत्री ने कहा, "इससे पहले इनके ही पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि एक रुपये भेजते हैं, 15 पैसा पहुंचता है।"

    नेहरू

    प्रधानमंत्री ने नेहरू को बताया आरक्षण विरोधी

    प्रधानमंत्री ने कहा, "दलित, पिछड़े और आदिवासी की कांग्रेस जन्मजात विरोधी रही है। मैं आदरपूर्वक नेहरू जी को बहुत याद करता हूं। एक बार नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने लिखा कि मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं, जो अकुशलता को बढ़ावा दें, जो दोयम दर्जे की ओर ले जाएं।"

    LIC

    LIC पर झूठ फैलाया गया, इसके शेयर रिकॉर्ड स्तर पर- प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री ने कहा, "वो कौन-सा काल था, जब BSNL, MTNL बर्बाद हुए। HAL के नाम पर चुनाव लड़ने का एजेंडा बनाया जाता था। एयर इंडिया को किसने बर्बाद किया. ये हालात कौन लाया। कांग्रेस पार्टी और UPA अपनी 10 साल की बर्बादी से मुंह नहीं मोड़ सकते। LIC को लेकर भी अफवाहें फैलाई गई थीं। मैं छाती चौड़ी कर के कहना चाहता हूं कि आज LIC के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर हैं।"

    कार्यकाल

    हमारा तीसरा कार्यकाल दूर नहीं- मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल दूर नहीं है। मोदी 3.0 विकसित भारत की नींव को मजबूत करने के लिए पूरी शक्ति लगा देगा। अगले 5 साल में इलाज सस्ता और सुलभ होगा, हर घर में नल से जल का कनेक्शन होगा, सभी गरीबों को पीएम आवास मिलेगा, सोलर पॉवर से बिजली बिल जीरो होगा, पूरे देश में पाइप से गैस कनेक्शन होंगे और हमारे स्टार्टअप की संख्या लाखों में होगी।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस समाचार
    मल्लिकार्जुन खड़गे
    राज्यसभा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन, देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल महाराष्ट्र
    #NewsBytesExplainer: कमजोर सीटों पर ध्यान, मैदान में उतरेंगे दिग्गज; लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी भाजपा समाचार
    फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा; सैन्य-औद्योगिक रोडमैप पर फोकस, कैसा रहेगा दौरा?  फ्रांस
    मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जु ने भारत से 15 मार्च तक अपने सैनिक हटाने को कहा  मालदीव

    कांग्रेस समाचार

    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आगाज, खड़गे ने दिखाई हरी झंडी  राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से विपक्ष को कितनी मजबूती मिलेगी? राहुल गांधी
    मिलिंद देवड़ा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमरिंदर सिंह; 4 साल में 12 नेता छोड़ गए कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया
    कांग्रेस और AAP साथ मिलकर लड़ेंगे चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, जानिए क्या है रणनीति चंडीगढ़

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    #NewsBytesExplainer: CWC का ऐलान, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कैसे साधे चुनावी और असंतुष्ट नेताओं के समीकरण? सचिन पायलट
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने जनता से किए 6 वादे, खड़गे बोले- जातिगत जनगणना भी करवाएंगे मध्य प्रदेश चुनाव
    अमित शाह को मल्लिकार्जुन खड़गे का जवाब, गिनवाए मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए काम अमित शाह
    नीतीश ने INDIA का संयोजक बनने से किया इनकार, कांग्रेस से जिम्मेदारी संभालने को कहा- रिपोर्ट नीतीश कुमार

    राज्यसभा

    नए संसद भवन का हुआ शुभारंभ, प्रधानमंत्री समेत तमाम सांसद पहुंचे संसद
    #NewsBytesExplainer: कब लागू होगा महिला आरक्षण विधेयक और UPA सरकार के विधेयक से कितना अलग? लोकसभा
    राज्यसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण विधेयक, पारित हुआ तो बनेगा इतिहास महिला आरक्षण विधेयक
    महिला आरक्षण विधेयक: खड़गे का दोहे के जरिए केंद्र पर निशाना, तत्काल लागू करने की मांग महिला आरक्षण विधेयक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025