NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च पर दी बधाई, किसने क्या कहा? 
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च पर दी बधाई, किसने क्या कहा? 
    चंद्रयान-3 की श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल लॉन्चिंग

    प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च पर दी बधाई, किसने क्या कहा? 

    लेखन नवीन
    Jul 14, 2023
    05:05 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे भारत के चांद मिशन चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया।

    इस मिशन को लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3) से लॉन्च किया गया, जिसे देखने के लिए कई स्कूलों के करीब 200 छात्र-छात्राएं अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद थे।

    चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि किस नेता ने क्या कहा?

    प्रधानमंत्री और गृहमंत्री

    प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने क्या कहा?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में 14 जुलाई, 2023 की तारीख सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी। यह मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।'

    गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'आज चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च से भारत ने ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की है। ISRO के वैज्ञानिकों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई, जिनके अथक प्रयास से भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में नई पटकथा लिखने जा रहा है, जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी।'

    रक्षामंत्री

    राजनाथ सिंह बोले- पूरे देश को ISRO पर गर्व है

    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग को लेकर ट्वीट किया है।

    उन्होंने लिखा, 'भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास का आज एक ऐतिहासिक दिन है। चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च पर ISRO की पूरी टीम को बधाई। यह सफल लॉन्च अंतरिक्ष में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। यह सफलता हमारे वैज्ञानिकों और तकनीशियनों की उत्कृष्टता का आदर्श उदाहरण है। पूरे भारत को उन पर गर्व है।'

    कांग्रेस खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ISRO की टीम को दी बधाई

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग पर एक ट्वीट किया है।

    उन्होंने लिखा, 'चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई। आपकी प्रतिभा, कौशल, समर्पण और कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है। इस उपलब्धि के लिए हम सभी को आप पर गर्व है। कांग्रेस की ओर से वह ISRO की असाधारण टीम को शुभकामनाएं देते हैं।'

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी बोले- देश के लिए एक अविश्वनीय उपलब्धि

    राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'आज एक अरब से अधिक लोग गर्व से आसमान की ओर देख रहे हैं। चंद्रयान-3 का सफल लॉन्च 1962 में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत और 1969 में ISRO की स्थापना के बाद वैज्ञानिकों समुदाय की दशकों की मेहनत का फल है।'

    उन्होंने लिखा, 'मिशन की सफलता हमें चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगी। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। ISRO की पूरी टीम को बधाई।'

    केजरीवाल

    केजरीवाल ने ISRO की टीम को दी बधाई

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी चंद्रयान-3 मिशन को लेकर ट्वीट किया है।

    उन्होंने लिखा, 'आज देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत एक बार फिर चांद पर कदम रखने की कोशिश करेगा। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और ISRO की पूरी टीम के साथ-साथ समस्त देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि हम शीघ्र ही चांद पर भी तिरंगा फहराएंगे।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ISRO
    चंद्रयान-3
    नरेंद्र मोदी
    अमित शाह

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    ISRO

    ISRO ने बनाया चांद के सबसे दूर वाले हिस्से तक पहुंचने का प्लान, जापान करेगा मदद अंतरिक्ष अभियान
    चंद्रयान-3 और आदित्य-L1 जुलाई में हो सकते हैं लॉन्च, ये होंगे ISRO के लक्ष्य चंद्रयान-3
    ISRO में वैज्ञानिक बनने का मौका, 303 पदों पर भर्ती शुरू; जल्द करें आवेदन सरकारी नौकरी
    ISRO ने लॉन्च किया स्वदेशी नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01, जानें क्या है इसका काम ISRO उपग्रह लॉन्च

    चंद्रयान-3

    चंद्रयान-3 के क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण सफल, ISRO की बड़ी कामयाबी ISRO
    चंद्रयान-3 और आदित्य L1 2023 के मध्य तक हो सकते हैं लॉन्च चांद
    चंद्रयान-3 जुलाई में होगा लॉन्च, जानिये कहां तक पहुंची मिशन की तैयारी ISRO
    ISRO चेयरमैन ने बताई चंद्रयान-3 के लॉन्च की तारीख, तैयारी की भी दी जानकारी ISRO

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस में होने वाले राजकीय रात्रिभोज में क्या-क्या परोसा जाएगा? जो बाइडन
    अमेरिका: मोदी की यात्रा पर न्यूयॉर्क में चलता-फिरता विरोध, ट्रकों पर स्क्रीन लगाकर पूछे गए सवाल अमेरिका
    अमेरिका: अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी बोले - भारत में कोई भेदभाव नहीं  अमेरिका
    प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक दूसरी बार अमेरिकी संसद को संबोधित किया, बोले- भारत लोकतंत्र की जननी अमेरिका

    अमित शाह

    गृह मंत्री अमित शाह मिजोरम में 2,414 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास मिजोरम
    पश्चिम बंगाल: रामनवमी पर हुई हिंसा से सियासत गर्म, अमित शाह ने ली कानून व्यवस्था की जानकारी पश्चिम बंगाल
    बिहार: सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा के बाद गृहमंत्री अमित शाह की रैली रद्द भागलपुर
    बिहार: राम नवमी पर भड़की हिंसा के बाद अभी भी तनाव की स्थिति, जानें क्या-क्या हुआ बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025