Page Loader
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, बोले- सेना प्रधानमंत्री मोदी के आगे नतमस्तक
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विवादित बयान दिया

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, बोले- सेना प्रधानमंत्री मोदी के आगे नतमस्तक

लेखन गजेंद्र
May 16, 2025
03:14 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के बाद अब उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं और सभी सैनिक और सेना भी उनके चरणों में नतमस्तक हैं। देवड़ा के बयान को लेकर अब कांग्रेस उन पर हावी है। पार्टी ने देवड़ा पर सेना के अपमान का आरोप लगाया है।

बयान

क्या बोले जगदीश देवड़ा?

देवड़ा ने कहा, "जिन माताओं के सिंदूर मिटाने का काम आतंकवादियों ने किया और जिन आतंकवादियों को जिन्होंने पाला, उनको जब तक नहीं मिटा देंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री जी को हम धन्यवाद देना चाहेंगे और पूरा देश, देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो कार्य किया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।"

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस ने देवड़ा के बयान पर आपत्ति जताई

बयान

कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बयान से अभी उबरी नहीं है भाजपा

कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान साहसिक कार्य करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था और उन्हें 'आतंकवादियों की बहन' बताया था। बयान का वीडियो सामने आने के बाद शाह ने माफी मांगी और भाजपा भी मामले पर विरोध कम करने में जुट गई। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया, जिसके बाद उनपर मुकदमा हुआ।