LOADING...
मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ली विदा, बोले- जस की तस रख दीनी चदरिया
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने पंक्ति सुनाकर ली विदा

मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ली विदा, बोले- जस की तस रख दीनी चदरिया

लेखन गजेंद्र
Dec 13, 2023
01:55 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश में 18 साल तक मुख्यमंत्री रहे भाजपा के कद्दावर नेता शिवराज सिंह चौहान ने नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक पंक्ति सुनाते हुए विदा ले ली। बुधवार को भोपाल में एक पौधारोपण कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। उनको शुभकामनाएं। मित्रों अब विदा, जस की तस रख दीनी चदरिया।"

काफिला

फिर रोका गया शिवराज सिंह का काफिला

नई दुनिया के मुताबिक, शिवराज सिंह नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। शपथ ग्रहण से लौटते समय महिलाओं ने उनका काफिला रोक लिया और मामा-मामा के नारे लगाएं। इस दौरान शिवराज अपनी कार से उतर गए और महिलाओं को समझाया। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। बता दें कि इससे पहले भी महिलाएं शिवराज से लिपटकर रोती दिखी हैं। महिलाओं का शिवराज के प्रति स्नेह उनके 'लाडली बहना' योजना से जुड़ा बताया जाता है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले शिवराज