NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: किन-किन राज्यों में मतदान होना बाकी है, कौन से बड़े चेहरे मैदान में?
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: किन-किन राज्यों में मतदान होना बाकी है, कौन से बड़े चेहरे मैदान में?
    लोकसभा चुनाव का 6 चरण का मतदान हो चुका है और आखिरी चरण का मतदान बचा है

    लोकसभा चुनाव: किन-किन राज्यों में मतदान होना बाकी है, कौन से बड़े चेहरे मैदान में?

    लेखन मुकुल तोमर
    May 26, 2024
    06:03 pm

    क्या है खबर?

    देशभर में लोकसभा चुनाव का 6 चरण का मतदान पूरा हो चुका है और अब बस सातवें और आखिरी चरण का मतदान होना बाकी है। यह मतदान 1 जून को होगा, जिसके बाद 4 जून को नतीजे आएंगे।

    सातवें चरण में कुल 57 सीटों पर मतदान होना है, जिनमें कई अहम सीटें भी शामिल हैं।

    आइए जानते हैं कि अब किस राज्य की कौन-सी सीटों पर चुनाव बचा है और कौन से बड़े चेहरे मैदान में हैं।

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश की 13 सीटें बचीं

    सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान होना है। ये सभी सीटें पूर्वांचल की हैं।

    1 जून को राज्य की जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें वाराणसी, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और रॉबर्टगंज शामिल हैं।

    बड़े चेहरों की बात करें तो वाराणसी से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में हैं।

    गोरखपुर सीट से चर्चित अभिनेता रवि किशन (भाजपा) और देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह (कांग्रेस) मैदान में हैं।

    पंजाब

    पंजाब की सभी सीटों पर होना है मतदान

    पंजाब की सभी 13 सीटों पर एक साथ 1 जून को मतदान होगा। इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीटकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं।

    बड़े चेहरों की बात करें तो जालंधर से कांग्रेस की टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मैदान में हैं, वहीं गुरदासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा (कांग्रेस) लड़ रहे हैं।

    लुधियाना सीट से पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग मैदान में हैं।

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर चुनाव

    पश्चिम बंगाल की भी 42 में से 9 सीटें बची हुई हैं, जिन पर सातवें चरण में मतदान होगा। इन सीटों में दम दम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीट शामिल हैं।

    बड़े चेहरों की बात करें तो डायमंड हार्बर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की टिकट पर मैदान में हैं।

    जादवपुर सीट से बंगाली अभिनेत्री और गायक सायोनी घोष (TMC) लड़ रही हैं।

    बिहार

    बिहार की भी कई चर्चित सीटों पर होगा मतदान

    सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर भी मतदान होना है। इनमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद शामिल हैं।

    काराकाट से भाजपा के सहयोगी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। कुछ दिन पहले तक भाजपा में रहे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी यहां से निर्दलीय उतरकर उनका खेल बिगाड़ दिया है।

    पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद (भाजपा) और आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह लड़ रहे हैं।

    ओडिशा, हिमाचल

    ओडिशा और हिमाचल में भी होगा घमासान

    सातवें चरण में ओडिशा की 6 सीटों पर भी मतदान होगा। इनमें मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर शामिल हैं।

    मयूरभंज सीट से ओडिशा के राजस्व मंत्री सुदाम मरांडी (BJD) मैदान में हैं।

    सातवें चरण में हिमाचल प्रदेश की सभी 4 सीटों पर भी मतदान है, जिनमें कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और शिमला शामिल हैं।

    हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मैदान में हैं, वहीं मंडी में अभिनेत्री कंगना रनौत (भाजपा) और विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) की टक्कर है।

    अन्य राज्य

    इन राज्यों में भी होगा मतदान

    अंतिम चरण में झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान होगा।

    झारखंड की राजमहल, दुमका और गोड्डा सीट शामिल हैं। गोड्डा से भाजपा के चर्चित सांसद निशिकांत दुबे मैदान में हैं, वहीं दुमका से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा की टिकट पर लड़ रही हैं।

    केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज तिवारी मैदान में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    नरेंद्र मोदी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बिना शतक बना दिए 400 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: RCB ने क्वालीफायर-1 में PBKS को हराया, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह IPL 2025

    लोकसभा चुनाव

    भाजपा में शामिल हुए अभिनेता शेखर सुमन, 2009 में शत्रुघ्न सिन्हा को दी थी टक्कर शेखर सुमन
    उत्तर प्रदेश: संभल में पुलिस ने मतदाताओं को लाठीचार्ज कर खदेड़ा, पीटने का आरोप उत्तर प्रदेश
    गुजरात: नाडियाद में दिव्यांग ने पैर से किया मतदान, हादसे में गंवा चुका है दोनों हाथ गुजरात
    लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, कहां पड़े सबसे ज्यादा वोट? चुनाव आयोग

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी जीत को लेकर आश्वस्त, मंत्रियों को दिया नई सरकार का रोडमैप बनाने का निर्देश लोकसभा चुनाव
    प्रधानमंत्री मोदी को लेकर DMK मंत्री ने किया अपशब्द का इस्तेमाल, भाजपा भड़की भाजपा समाचार
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बिल गेट्स से चर्चा, AI समेत इन मुद्दों पर हुई बात बिल गेट्स
    INDIA की महारैली में राहुल का प्रधानमंत्री पर निशाना, अरविंद केजरीवाल का देशवासियों के नाम संदेश कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025