NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस की रामलीला मैदान में बड़ी रैली, राहुल बोले- देश में बढ़ती जा रही है नफरत
    अगली खबर
    कांग्रेस की रामलीला मैदान में बड़ी रैली, राहुल बोले- देश में बढ़ती जा रही है नफरत
    राहुल गांधी ने रैली में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा (तस्वीर- ट्विटर/@INCIndia)

    कांग्रेस की रामलीला मैदान में बड़ी रैली, राहुल बोले- देश में बढ़ती जा रही है नफरत

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 04, 2022
    04:13 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली की।

    इसमें पार्टी सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद देश में नफरत बढ़ी है।

    उन्होंने कहा कि देश में डर बढ़ता जा रहा है और इसके कारण वे नफरत की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश ने कभी इतनी महंगाई नहीं देखी।

    भाषण

    देश में बढ़ता जा रहा महंगाई, बेरोजगारी और भविष्य का डर- राहुल

    राहुल ने अपने भाषण में कहा, "जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से देश में नफरत बढ़ती जा रही है। जिसको डर होता है, उसी के दिल में नफरत पैदा होती है। जिसको डर नहीं होता, उसके दिल में नफरत नहीं होती। हिंदुस्तान में डर बढ़ता जा रहा है। किस चीज का डर- भविष्य का डर, महंगाई का डर, बेरोजगारी का डर। इसके कारण लोग नफरत की तरफ जा रहे हैं और हिंदुस्तान में नफरत बढ़ रही है।"

    बयान

    राहुल बोले- नरेंद्र मोदी फैला रहे नफरत, चीन और पाकिस्तान को हो रहा फायदा

    राहुल ने कहा, "नफरत से लोग बंटते हैं और देश कमजोर होता है। भाजपा और RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में भय और नफरत पैदा करते हैं... हिंदुस्तान में नरेंद्र मोदी जी नफरत फैला रहे हैं। इससे चीन और पाकिस्तान को फायदा हो रहा है। हिंदुस्तान में जितनी भी नफरत और डर फैलेगा, हिंदुस्तान उतना कमजोर होगा। पिछले आछ साल में मोदी जी ने देश को खत्म करने का काम किया है।"

    उद्योपतियों से संबंध

    राहुल ने उद्योगपतियों के साथ मोदी के संबंधों पर भी साधा निशाना

    दो शीर्ष उद्योगपतियों के साथ मोदी के संबंधों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, "पूरा का पूरा फायदा हिंदुस्तान के दो उद्योगपति उठा रहे हैं। बाकी उद्योगपतियों से पूछ लो, वो भी बताएंगे कि सिर्फ दो व्यक्तियों का फायदा हुआ है। सब कुछ इन्हीं दो व्यक्तियों के हाथों में जा रहा है। नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन दो उद्योगपतियों के समर्थन के बिना वह प्रधानमंत्री नहीं हो सकते, इसलिए वह उनके लिए 24 घंटों काम करते हैं।"

    तुलना

    राहुल ने की कांग्रेस और भाजपा सरकारों के कामों की तुलना

    कांग्रेस (UPA) और भाजपा सरकार के कामों की तुलना करते हुए राहुल ने कहा, "UPA सरकार ने किसानों को 70,000 करोड़ रुपये दिए। मोदी जी ने तीन काले कानून दिए। मजदूरों के लिए UPA ने मनरेगा दिया, मोदी जी ने संसद में बोला मनरेगा बेकार है। आज उन्हें मनरेगा देना पड़ रहा है। हमने 10 साल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, लेकिन मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में धकेल दिया।"

    महंगाई और बेरोजगारी

    देश में कभी इतनी महंगाई और बेरोजगारी नहीं रही- राहुल

    महंगाई और बेरोजगारी पर बोलते हुए राहुल ने कहा, "देश में कभी ऐसी महंगाई नहीं रही। 40 साल से सबसे ज्यादा बेराजगारी आज देश में है। आम लोग बेहद मुश्किल स्थिति में हैं। विपक्ष को इन मुद्दों को संसद में नहीं उठाने दिया जा रहा है। चाहें वो महंगाई हो, चीन के साथ तनाव हो या बेरोजगारी। हमारे लिए सरकार ने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। कांग्रेस के नेता भाषण नहीं दे सकते। हमारा माइक ऑफ हो जाता है।"

    एजेंसियों का दुरुपयोग

    राहुल बोले- मैं ED से नहीं डरता, चाहें 100 साल पूछताछ करा लो

    राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने ED और CBI को विपक्षी नेताओं के पीछे लगा रखा है, लेकिन वो ED से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा, " आप 55 घंटे पूछताछ करो, 100 घंटे करो, पांच साल करो, 100 साल करो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।"

    लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा, "अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा। कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ती है। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को बचा सकता है।"

    नया अभियान

    राहुल ने बताया कांग्रेस क्यों शुरू कर रही 'भारत जोड़ो यात्रा'

    अपने भाषण के अंत में राहुल ने कहा, "विपक्ष के पास सीधे जनता के बीच जाकर जनता को सच्चाई बताने का ही विकल्प बचा है। जो जनता के दिल में है, उसे गहराई से सुनना और समझना होगा। इसलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है।"

    बता दें कि कांग्रेस 7 सितंबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने जा रही है जिसमें राहुल और कांग्रेस नेता सांप्रदायिक सद्भाव के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल मार्च करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    नरेंद्र मोदी

    नेहरू से लेकर मोदी तक, इन गाड़ियों में सफर करते रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री मारुति सुजुकी
    AAP का केंद्र सरकार पर कार्यक्रम हाइजैक करने का आरोप, कहा- जबरदस्ती प्रधानमंत्री के बैनर लगाए आम आदमी पार्टी समाचार
    आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू रामनाथ कोविंद
    द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, कई रिकॉर्ड बनाए रामनाथ कोविंद

    राहुल गांधी

    हत्या से पहले सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी लेते दिखा युवक, पुलिस मान रही संदिग्ध पंजाब
    पंजाब: मानसा जाकर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले राहुल गांधी पंजाब
    ED के सामने राहुल गांधी की पेशी कल, कांग्रेस का बड़े प्रदर्शन का ऐलान कांग्रेस समाचार
    नेशनल हेराल्ड मामला: मार्च करते हुए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत बोले- राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे कर्नाटक
    ED पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को विपक्ष ने 'खतरनाक' बताया, जारी किया संयुक्त बयान प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    क्या है डाटा संरक्षण विधेयक और सरकार को इसे वापस क्यों लेना पड़ा? लोकसभा
    जंतर-मंतर पर धरना क्यों दे रहे हैं मनरेगा मजदूर? जंतर मंतर

    भाजपा समाचार

    भोपाल: 1 लाख से ज्यादा फ्री गोलगप्पे खिलाकर पिता ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन मध्य प्रदेश
    बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों पर भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले- ब्राह्मण और संस्कारी हैं गुजरात
    क्या केशव प्रसाद मौर्य होंगे उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष? ट्वीट से बढ़ीं अटकलें उत्तर प्रदेश
    मनीष सिसोदिया का सनसनीखेज दावा- भाजपा ने दिया AAP तोड़ने पर केस बंद कराने का ऑफर आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025