NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया पद से इस्तीफा, AAP पार्टी भी छोड़ी 
    अगली खबर
    दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया पद से इस्तीफा, AAP पार्टी भी छोड़ी 
    दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया पद से इस्तीफा

    दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया पद से इस्तीफा, AAP पार्टी भी छोड़ी 

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 17, 2024
    12:53 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ पार्टी की सदस्या भी छोड़ दी है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी को मंत्री परिषद छोड़ने का पत्र भेजने के साथ AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने का कारण बताया है।

    यह दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले AAP और उसकी योजनाओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें कैलाश गहलोत की पोस्ट

    pic.twitter.com/BxwMt3A85p

    — Kailash Gahlot (@kgahlot) November 17, 2024

    पत्र

    गहलोत ने केजरीवाल को भेजे पत्र में क्या लिखा?

    गहलोत ने केजरीवाल को भेजे पत्र में लिखा है, 'शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीब विवाद हैं, जो सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं।'

    उन्होंने लिखा, 'दुखद बात यह है कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं। अगर दिल्ली सरकार अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली की प्रगति नहीं हो सकती।'

    आरोप

    केंद्र से लड़ाई ने प्रभावित की क्षमता- गहलोत

    गहलोत ने पत्र में लिखा, 'केंद्र सरकार से जारी लड़ाई ने पार्टी की लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने की क्षमता को प्रभावित किया है। मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं ऐसा करना जारी रखना चाहता हूं।'

    उन्होंने लिखा, 'मेरे पास अब AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।'

    निराशा

    'जनता से किए कई वादे रह गए अधूरे'

    गहलोत ने पत्र में आगे लिखा, 'मैं आपके साथ यह भी साझा करना चाहता हूं कि आज पार्टी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। हम राजनीतिक महत्वाकांक्षी लोगों के प्रति प्रतिबद्धता से आगे निकल गए हैं और लोगों से किए कई वादे अधूरे रह गए हैं। उदाहरण के लिए हमले यमुना को स्वच्छ नदी बनाने का वादा किया था, लेकिन कभी ऐसा नहीं कर पाए। अब यमुना नदी पहले से भी अधिक प्रदूषित हो गई है।'

    प्रतिक्रिया

    गहलोत के इस्तीफे पर भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया

    गहलोत के इस्तीफे पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए AAP पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

    उन्होंने लिखा, 'केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी पार्टी और सरकार में रहना असंभव हो गया है। केजरीवाल गैंग की लूट और झूठ के खिलाफ गहलोत का ये कदम स्वागत योग्य है। दिल्ली की हर विधानसभा में AAP के कार्यकर्ता अब पार्टी छोड़ रहें हैं।'

    निशाना

    भाजपा ने साधा AAP पर निशाना

    भाजपा ने गहलोत के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, 'केजरीवाल की डूबती नाव से हर कोई भागने वाला है।'

    दिल्ली भाजपा की ओर से लिखा गया है, 'भाजपा दिल्ली आ रही है।'

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा, 'अभी-अभी कैलाश गहलोत ने AAP और अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे आम आदमी पार्टी अब 'खास आदमी पार्टी' बन गई है और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।'

    संभावना

    गहलोत के भाजपा में शामिल होने की संभावना

    NDTV ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि गहलोत के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

    बता दें कि गहलोत दिल्ली प्रशासन में गृह, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी और महिला एवं बाल विकास सहित कई प्रमुख विभागों के प्रभारी थे।

    उन्होंने पिछली सरकार में परिवहन और पर्यावरण विभाग का कार्यभार संभाला था। उन्होंने इस बार नजफगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के अजित सिंह खरखरी को हराकर जीत हासिल की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    आतिशी

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    दिल्ली

    दिल्ली की हवा में घुला जहर, 12 घंटे में 500 के पार पहुंचा AQI वायु प्रदूषण
    उत्तरी भारत में नजर आने लगी धुंध, दक्षिण में बारिश नहीं छोड़ रही पीछा  बारिश
    दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में एक्सप्रेस-वे पर लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बिहार
    उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दी दस्तक, इन 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट  उत्तर प्रदेश

    आम आदमी पार्टी समाचार

    #NewsBytesExplainer: केजरीवाल के बाहर आने से हरियाणा विधानसभा चुनावों पर क्या होगा असर?  अरविंद केजरीवाल
    अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए, बोले- सलाखें मेरा हौसला नहीं तोड़ पाईं अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हुई आतिशबाजी पर दर्ज की FIR अरविंद केजरीवाल
    केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- 2 दिन बाद दूंगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा अरविंद केजरीवाल

    आतिशी

    दिल्ली में ठंड का कहर जारी, 5वीं तक के सभी स्कूल अगले 5 दिन रहेंगे बंद  दिल्ली सरकार
    AAP का ED पर गवाहों की ऑडियो डिलीट करने का आरोप, एजेंसी कर सकती है केस प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    केजरीवाल की गिरफ्तारी: AAP का बड़ा प्रदर्शन, आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया सौरभ भारद्वाज
    दिल्ली: मंत्री आतिशी का दावा- भाजपा में शामिल होने को कहा गया, वर्ना ED करेगी गिरफ्तार दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025