LOADING...
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मालवीय नगर से सोमनाथ भारती हारे, भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत
मालवीय नगर सीट से AAP के सोमनाथ भारती हार गए हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मालवीय नगर से सोमनाथ भारती हारे, भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत

लेखन आबिद खान
Feb 08, 2025
05:48 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी सोमनाथ भारती चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के सतीश उपाध्याय ने 2,131 वोटों के अंतर से हरा दिया है। इसी के साथ भारती का इस सीट से लगातार चौथी बार विधायक बनने का सपना टूट गया है। कांग्रेस ने इस सीट से जितेंद्र कोचर को मैदान में उतारा था, जो तीसरे नंबर पर रहे।

सीट

मालवीय नगर सीट का इतिहास

मालवीय नगर को 1950 के दशक में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थियों ने बसाया था। परिसीमन के बाद 1993 में मालवीय नगर सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर 1993 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 1998, 2003 2008 में कांग्रेस का कब्जा रहा है। इसके बाद से AAP ने यहां पकड़ बना रखी है।

पिछले परिणाम

पिछले चुनावों में क्या रहे थे नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनावों में AAP के भारती ने भाजपा के शैलेन्द्र सिंह को 18,144 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। 2015 में भारती ने 51,196 वोटों से जीत दर्ज की थी और भाजपा की नंदीनी शर्मा 35,299 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। 2013 में भारती को पहली बार यहां से जीत मिली थी। 2008 के बाद से यहां से पिछले 3 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे हैं।