NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: नगर निगम में भाजपा का स्वीप, पालिका और पंचायत में भी आगे
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: नगर निगम में भाजपा का स्वीप, पालिका और पंचायत में भी आगे
    उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है

    उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: नगर निगम में भाजपा का स्वीप, पालिका और पंचायत में भी आगे

    लेखन आबिद खान
    May 14, 2023
    09:45 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए महापौर पद की सभी 17 सीटो पर कब्जा जमाया है।

    बता दें कि प्रदेश में 760 निकायों के लिए 2 चरणों में क्रमश: 4 मई और 11 मई को वोटिंग हुई थी। इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत शामिल हैं। 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए।

    नगर निगम

    नगर निगम महापौर की सभी 17 सीटों पर भाजपा का कब्जा

    भाजपा ने महापौर की सभी 17 सीटों पर कब्जा कर लिया है।

    झांसी से भाजपा के बिहार लाल आर्य, अयोध्या से गिरीशपति त्रिपाठी विजयी हुए हैं। सहारनपुर से अजय कुमार सिंह, मथुरा से विनोद अग्रवाल, प्रयागराज से गणेश केशरवानी, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, अलीगढ़ से प्रशांत सिंघल और शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा ने जीत दर्ज की।

    पहले दो सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) और AIMIM प्रत्याशी आगे चल रहे थे, लेकिन आखिरी कुछ राउंड में भाजपा ने जीत दर्ज की।

    नगर पालिका

    नगर पालिका में भी भाजपा का परचम लहराया

    भाजपा ने कुल 199 नगर पालिका अध्यक्ष में से 94 पर जीत दर्ज की है। सपा को 39, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 16 और कांग्रेस को 4 पर जीत मिली है। 46 सीटों पर निर्दलीय या अन्य पार्टियों के उम्मीदवार जीते हैं।

    इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 सीटों में से भाजपा ने 196, सपा ने 91, बसपा ने 38, कांग्रेस ने 14 और निर्दलीय या अन्य पार्टियों के 104 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

    बयान

    मुख्यमंत्री बोले- ये जनविश्वास की जीत 

    निकाय चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को बधाई देते हुए कहा कि ये जीत जनविश्वास की जीत है।

    उन्होंने कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। नगर पालिका में हमने दोगुनी से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। नगर निकाय में पहली बार हमें पूर्ण बहुमत मिला है। प्रधानमंत्री का विजन साकार हो रहा है। निकाय चुनाव में ये अब तक की सबसे शानदार जीत है।"

    वोटिंग

    दो चरणों में हुई थी वोटिंग

    4 मई और 11 मई को 2 चरणों में उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 37 जिलों के 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों में वोट डाले गए थे।

    दूसरे चरण में 38 जिलों के 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका और 267 नगर पंचायतों में मतदान हुआ था।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी 17 नगर निगमों में चुनाव प्रचार का जिम्मा खुद संभाला था।

    उपचुनाव

    2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा गठबंधन जीता

    उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे सीट पर भी 10 मई को उपचुनाव काे मतदान हुआ था।

    आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी निरस्त होने के बाद स्वार सीट खाली हुई थी। यहां से भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की है।

    विधायक राहुल कौल के निधन के बाद छानबे सीट खाली हुई थी। यहां से भी अपना दल की रिंकी कौल को जीत मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश बोर्ड: मिलिए 10वीं की टॉपर प्रियांशी से, 600 में से हासिल किए 590 अंक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    उत्तर प्रदेश बोर्ड: यूट्यूब से पढ़ाई करते थे 12वीं के टॉपर शुभ, जानिए उनकी कहानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    दिल में छेद और पेट की बीमारी नहीं डिगा पाई पुष्कर के हौंसले, बनें बोर्ड टॉपर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    उत्तर प्रदेश: बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर बलिया में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की बोर्ड परीक्षाएं

    भाजपा समाचार

    TMC नेता मुकल रॉय की भाजपा में वापसी की अटकलें तेज, जानिए क्या है पूरा मामला मुकुल रॉय
    कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हत्या, तेजस्वी सूर्या ने की कार्रवाई की मांग कर्नाटक
    कर्नाटक: सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर बयान के बाद गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला कर्नाटक
    तेलंगाना: अमित शाह के मुस्लिम आरक्षण खत्म करने की बात पर भड़के ओवैसी, जानें पूरा मामला  तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025