Loading...
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम घोषित, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी भी शामिल
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी भी शामिल

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम घोषित, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी भी शामिल

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2026
04:20 pm

क्या है खबर?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का सोमवार को ऐलान हो गया, जिसमें 65 लोग शामिल हैं। इनको राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी और अन्य दायित्व सौंपा गया है। टीम में उन चेहरों को शामिल किया है, जो पिछले काफी समय से मुख्य धारा की राजनीति से खोए नजर आ रहे थे। इसमें राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी शामिल हैं।

चेहरे

13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा ने 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है, जिसमें वसुंधरा राजे, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम नागराज, तारिक मंसूर, मधुचंद्र कर शामिल हैं।

संगठन महामंत्री बीएल संतोष, जबकि राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, सुनील बंसल, विप्लव कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया को बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है।

ट्विटर पोस्ट

भाजपा की नई टीम

ADVERTISEMENT

टीम

तेजस्वी सूर्या की जगह हेमांग जोशी युवा मोर्चा के अध्यक्ष

भाजपा के नितिन नबीन ने कर्नाटक के सांसद तेजस्वी सूर्या की जगह गुजरात के सांसद हेमांग जोशी को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

जोशी वडोदरा से लोकसभा सांसद हैं। उनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानती श्रीनिवास की जगह रूप कुमारी चौधरी को बनाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

ADVERTISEMENT

टीम

अमित मालवीय सोशल मीडिया टीम से बाहर

भाजपा ने अपने सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय को जिम्मेदारी से हटा दिया है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मालवीय, जो एक दशक से अधिक समय से भाजपा के राष्ट्रीय IT प्रकोष्ठ के प्रमुख का पद देख रहे थे।

वह पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी भी थे, जहां भाजपा ने हाल के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पाई है।

ADVERTISEMENT