NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, 12 फरवरी को साबित करना है बहुमत 
    अगली खबर
    बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, 12 फरवरी को साबित करना है बहुमत 
    नीतीश सरकार ने बहुमत साबित करने से पहले विभागों का बंटवारा कर दिया है

    बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, 12 फरवरी को साबित करना है बहुमत 

    लेखन नवीन
    Feb 03, 2024
    02:50 pm

    क्या है खबर?

    बिहार में नए गठबंधन की सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है।

    शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के लगभग एक हफ्ते बाद 8 कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंपी।

    मुख्यमंत्री नीतीश ने गृह विभाग अपने पास रखा है, जबकि वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भाजपा के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी है।

    आगामी 12 फरवरी को नीतीश सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है।

    विभाग

    भाजपा के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को मिले 9-9 विभाग

    बिहार में जनता दल यूनाइडेट (JDU) और भाजपा के गठबंधन से नई सरकार बनने से विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा जोरों पर थी।

    खबर है कि भाजपा गृह विभाग अपने खाते में चाह रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश ने गृह विभाग पर अपना हक कायम रखा है।

    भाजपा के उपमुख्यमंत्री चौधरी को वित्त और स्वास्थ्य समेत 9 विभाग दिए गए हैं और दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास भी कृषि, राजस्व और भूमि सुधार समेत कुल 9 विभाग हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    बिहार सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

    Bihar cabinet portfolio allocation | CM Nitish Kumar keeps Home Department; Deputy CM Samrat Chaudhary gets Finance, Health, Sports Departments; Deputy CM Vijay Sinha gets Agriculture. pic.twitter.com/beT2L3Ptkt

    — ANI (@ANI) February 3, 2024

    भाजपा

    भाजपा कोटे के मंत्रियों के पास कौन-कौन से विभाग?

    भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री चौधरी के पास वित्त, वाणिज्य, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन और विधि विभाग की जिम्मेदारी है।

    दूसरे उपमुख्यमंत्री सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सौंपे गए हैं।

    मंत्री डॉ प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण समेत 5 विभागों की जिम्मेदारी मिली है।

    JDU

    JDU के मंत्रियों के पास कौन-कौन से विभाग?

    JDU के कोटे से नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बने विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा मिला है।

    मंत्री बिजेंद्र कुमार यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद, एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक विभाग सौंपा गया है।

    इसी तरह मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभागकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    विभाग

    नई सरकार के किन मंत्रियों के पास हैं अन्य विभाग?

    भाजपा के केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के कोटे से मंत्री बने संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग मिला है।

    निर्दलीय विधायक से मंत्री बने सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

    अब मुख्यमंत्री नीतीश के पास विभागों के बंटवारे के बाद सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन जैसे विभाग शेष बचे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    भाजपा समाचार
    जनता दल यूनाइटेड

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बिहार

    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 30 दिसंबर के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितना हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    बिहार: सीतामढ़ी में थाना प्रभारी ने दलित महिला पर बरसाए डंडे, देखें वीडियो बिहार पुलिस
    बिहार विधानसभा में कई पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या योग्यता चाहए और कैसे आवेदन करें बिहार विधानसभा
    लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी चंपारण से कर सकते हैं भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत लोकसभा चुनाव

    नीतीश कुमार

    बिहार: विवादित बयान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा बिहार
    बिहार: 65 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ, विधानसभा से पारित हुआ विधेयक बिहार
    बिहार: जीतनराम मांझी पर बरस पड़े नीतीश कुमार, बोले- ये मेरी मूर्खता से बना मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी
    बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी बोले- नीतीश की गद्दी छीनने के लिए जहर दिया जा रहा बिहार

    भाजपा समाचार

    #NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति? कांग्रेस समाचार
    व्यावसायिक घरानों ने भाजपा को दिया सबसे अधिक चंदा, कांग्रेस दूसरे नंबर पर भी नहीं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स
    शरद पवार ने हिटलर से की भाजपा की तुलना, बोले- केवल गौमूत्र और प्रोपेगेंडा पर ध्यान शरद पवार
    राजस्थान में मंत्रालयों का बंटवारा; मुख्यमंत्री भजनलाल ने खुद रखे 8 विभाग, जानिए किसे क्या मिला राजस्थान

    जनता दल यूनाइटेड

    बिहार में साथ हैं ये पार्टियां, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव बिहार
    इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी कांग्रेस समाचार
    बिहार: JDU विधायक ने बार बालाओं के साथ ठुमके लगाकर उड़ाए रुपये, पार्टी ने दी चेतावनी बिहार
    केंद्र सरकार में शामिल नहीं होगी नीतीश कुमार की JDU नीतीश कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025