NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा नेता बोले- श्रीकृष्ण की तरह बजाओ बांसुरी तो गाय देती है कई गुना दूध
    राजनीति

    भाजपा नेता बोले- श्रीकृष्ण की तरह बजाओ बांसुरी तो गाय देती है कई गुना दूध

    भाजपा नेता बोले- श्रीकृष्ण की तरह बजाओ बांसुरी तो गाय देती है कई गुना दूध
    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 27, 2019, 07:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भाजपा नेता बोले- श्रीकृष्ण की तरह बजाओ बांसुरी तो गाय देती है कई गुना दूध

    असम भाजपा के नेता दिलीप कुमार पॉल ने दावा किया है कि अगर गाय के आगे बांसुरी बजाई जाए तो वह ज्यादा दूध देती है। सिलचर से दो बार विधायक रहे पॉल ने कहा कि जिस धुन में भगवान श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते थे, अगर उस धुन में बांसुरी बजाई जाए तो गाय का दूध कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान भी यह साबित कर चुका है। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    इस तकनीक को वापस लेकर आएंगे- पॉल

    पॉल ने कहा, "आधुनिक वैज्ञानिक भी यह साबित कर चुके हैं कि अगर हम भगवान श्रीकृष्ण जिस धुन में बांसुरी बजाते थे, उस धुन में बांसुरी बजाए तो गाय का दूध कई गुना बढ़ जाता है।" सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने इस तकनीक को वापस लाने पर भी जोर दिया। सिलचर में एक लोक आयोजन के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा, "यह पुरातन काल का विज्ञान है और हम इस तकनीक को आधुनिक समय में वापस लेकर आएंगे।"

    वैज्ञानिक भी मानते हैं ये दावे- पॉल

    पॉल ने कहा, "मैं कोई वैज्ञानिक नहीं हूं, लेकिन भारतीय पारंपरिक अध्ययन की गहन जानकारी के आधार पर कह सकता हूं कि ये सारे दावे सच हैं और आजकल के वैज्ञानिक भी इन विचारों को मानने लगे हैं।"

    2014 में उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे पॉल

    पॉल पहली बार 2014 में सीलचर से उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। लगभग डेढ साल बाद हुए विधानसभा चुनावों में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की पत्नी को हराकर दूसरी बार चुनाव जीता। बंगाली भाषी पॉल असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर बनाए गए। बंगाली भाषी के लिए असम में इस पद पर पहुंचना बड़ी बात मानी जाती है। मई 2018 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

    घटिया बयान देकर बटोरी थी सुर्खियां

    दिलीप कुमार पॉल पिछले साल अपने एक घटिया बयान के कारण चर्चा में रहे थे। पिछले साल नई दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सांसद और महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव एक व्यक्ति के कंधे पर चढ़ गई थीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पॉल ने उन्हें 'सिलचर का कलंक' कहा था। इसके अलावा उन्होंने देव के अविवाहित होने का भी मजाक उड़ाया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारतीय जनता पार्टी
    असम

    भारतीय जनता पार्टी

    विदेश दौरे से वापस आने के बाद अरुण जेटली के घर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दी श्रद्धांजलि दिल्ली
    अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में चोरी हुए केंद्रीय मंत्रियों समेत कई लोगों के फोन दिल्ली पुलिस
    एक बार फिर राजनीति में उतरेंगे संजय दत्त, थामेंगे इस पार्टी का दामन महाराष्ट्र
    विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर मध्य प्रदेश

    असम

    देशभर में बाढ़ से 500 लोगों की मौत, बिहार, गुजरात और केरल में सबसे अधिक असर ओडिशा
    असम की दुर्लभ मनोहारी गोल्ड चाय की हुई 50,000 रुपये किलो में नीलामी अरुणाचल प्रदेश
    असम NRC: सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने बढ़ाई डेडलाइन, केंद्र सरकार ने की थी अपील भारत की खबरें
    बिहार और असम में बाढ़ः अब तक 150 की मौत, एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित बिहार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023