NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AAP को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी 
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AAP को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी 
    AAP के 7 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

    दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AAP को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी 

    लेखन भारत शर्मा
    संपादन आबिद खान
    Jan 31, 2025
    06:50 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है।

    एक ही दिन में AAP के 7 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महरौली, त्रिलोकपुरी, जनकपुरी, बिजवासन, पालम, आदर्श नगर और कस्तूरबा नगर विधानसभा से AAP विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है।

    महरौली विधानसभा सीट से AAP विधायक नरेश यादव ने कहा कि AAP पार्टी अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है।

    विधायक

    किन-किन विधायकों ने दिया इस्तीफा?

    त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित महरौलिया, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल, पालम से विधायक भावना गौड़, महरौली से विधायक नरेश यादव, आदर्श नगर से विधायक पवन शर्मा और बिजवासन से विधायक बीएस जून ने पार्टी छोड़ दी है।

    विधायकों ने अपने पत्र में कहा कि AAP जिस ईमानदार विचारधारा पर बनी थी, उस विचारधारा से पार्टी अब पूरी तरह भटक चुकी है और पार्टी की यह दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी है।

    पत्र

    विधायक महरौलिया बोले- AAP ने समाज को इस्तेमाल किया

    विधायक महरौलिया ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा।

    उन्होंने लिखा, "मैं अन्ना आंदोलन के समय 15 साल पुरानी नौकरी छोड़कर, ये सोचकर आपके साथ जुड़ा था कि हजारों सालों से छुआछूत, भेदभाव और शोषण का दंश झेलते आ रहे मेरे समाज की आप शायद बराबरी का दर्जा व सामाजिक न्याय दिलाकर बाबा साहेब के सपनों को सरकार करेंगे। बावजूद इसके ना तो ठेकेदारी प्रथा बंद हुई और ना ही 20-20 साल से कच्ची नौकरी करने वालों को पक्का किया गया।"

    अन्य बयान

    टिकट नहीं मिलने से नाराज थे सभी विधायक

    बता दें कि इन सभी विधायकों के टिकट कट गए थे।

    पालम विधायक भावना गौड़ ने इस्तीफे में लिखा है कि उनका अब अरविंद केजरीवाल और AAP में भरोसा नहीं रहा है, इसलिए वे इस्तीफा दे रही हैं।

    आदर्श नगर के विधायक पवन शर्मा ने AAP को भटका हुआ बताते हुए इस्तीफे का ऐलान किया।

    उन्होंने लिखा कि AAP ईमानदारी वाली विचारधारा से भटक गई है और पार्टी की दुर्दशा देखकर वे दुखी हैं।

    बयान

    यादव ने अपने इस्तीफे में क्या कहा?

    यादव ने 'एक्स' पर इस्तीफे का ऐलान करते हुए लिखा, 'मैंने AAP ईमानदारी की राजनीति के लिए जॉइन की थी, लेकिन आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने महरौली विधानसभा सीट पर पिछले 10 साल से लगातार 100 फीसदी से ज्यादा ईमानदारी से काम किया है। महरौली की जनता जानती है कि मैंने ईमानदारी की राजनीति, अच्छे व्यवहार की राजनीति और काम की राजनीति की है, लेकिन AAP अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।'

    चुनाव

    दिल्ली में 5 फरवरी को होगा मतदान

    दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

    यहां AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिनमें 8.49 लाख पुरुष, जबकि 71.74 लाख महिलाएं हैं।

    पिछले 2 चुनावों में यहां AAP ने बड़ी जीत दर्ज की है। 2020 में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल का एक और बड़ा ऐलान, DTC की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे छात्र अरविंद केजरीवाल
    #NewsBytesExplainer: दिल्ली विधानसभा चुनावों में झुग्गी-झोपड़ी के मतदाता कितने अहम?  दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली चुनावों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र: महिलाओं को 2,500 रुपये, सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी दिल्ली विधानसभा चुनाव
    गणतंत्र दिवस: पहली बार साथ निकलेगी सेना की तीनों अंगों की झांकी, ध्रुव-तेजस नहीं आएंगे नजर  गणतंत्र दिवस

    आम आदमी पार्टी समाचार

    शिवराज सिंह चौहान ने आतिशी को लिखा पत्र, कहा- दिल्ली सरकार को किसानों से हमदर्दी नहीं दिल्ली सरकार
    अरविंद केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली में सरकार बनने के बाद पानी के गलत बिल होंगे माफ दिल्ली
    केजरीवाल के आवास की ऑडिट रिपोर्ट: 3 गुना ज्यादा राशि खर्च, 96 लाख के पर्दे लगे नरेंद्र मोदी
    अरविंद केजरीवाल का दावा, कुछ दिन में मनीष सिसोदिया के घर पर पड़ेगा CBI का छापा अरविंद केजरीवाल

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश: संभल में कार चालक ने बाइक को टक्कर मारकर 2 किमी तक घसीटा उत्तर प्रदेश
    अखिलेश यादव बोले- मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग है; भाजपा ने दिया जवाब अखिलेश यादव
    भाजपा का दावा- राष्ट्रीय शोक के बावजूद राहुल गांधी जश्न मनाने वियतनाम गए, कांग्रेस का जवाब राहुल गांधी
    अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, बोले- पुजारी और ग्रंथी योजना के बाद मिल रही गालियां अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025