Page Loader
लोकसभा चुनाव: दिल्ली में AAP ने कांग्रेस को 1 सीट की पेशकश की
AAP दिल्ली में कांग्रेस को देगी सिर्फ 1 सीट

लोकसभा चुनाव: दिल्ली में AAP ने कांग्रेस को 1 सीट की पेशकश की

लेखन गजेंद्र
Feb 13, 2024
02:33 pm

क्या है खबर?

विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में पलटी मार ली है। पार्टी कांग्रेस के साथ किए समझौते को तोड़ते हुए अब उसे सिर्फ 1 सीट देने को तैयार है। मंगलवार को AAP के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा "दिल्ली के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शून्य सीट मिली हैं और दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भी कांग्रेस को 250 में 9 सीटें आई हैं।"

गठबंधन

गठबंधन के धर्म को निभाते हुए 1 सीट देंगे- पाठक

पाठक ने कहा, "अगर आप मेरिट के आधार पर सीटों के आंकड़ों को देखें तो कांग्रेस पार्टी की एक भी सीट इन आंकड़ों के हिसाब से नहीं बनती है, लेकिन सिर्फ आंकड़े महत्वपूर्ण नहीं है, जो गठबंधन का धर्म है, उसे निभाते हुए और कांग्रेस का मान रखते हुए उन्हें 1 सीट ऑफर करते हैं। हमारा प्रस्ताव है कि कांग्रेस 1 सीट पर लड़े और 6 सीट पर AAP लड़े। हम अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर रहे।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले संदीप पाठक

जानकारी

समझौते के तहत कांग्रेस को मिलनी थीं 3 सीटें

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों को लेकर AAP और कांग्रेस के बीच जो समझौता हुआ था, उसके मुताबिक कांग्रेस को 3 सीटों पर और AAP को 4 सीटों पर चुनाव लड़ना था। AAP ने गुजरात में एक सीट और हरियाणा में 3 सीट मांगी थी।