Loading...
इन 5 विटामिन से भरपूर पेय से करें सुबह की शुरूआत, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
इन विटामिन पेय से करें सुबह की शुरूआत

इन 5 विटामिन से भरपूर पेय से करें सुबह की शुरूआत, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

लेखन अंजली
Aug 18, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए विटामिन जरूरी होता है। विटामिन की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से शरीर को रोजाना विटामिन की जरूरत होती है। वैसे तो विटामिन के लिए कई खाने-पीने की चीजें होती हैं, लेकिन अगर आप सुबह की शुरुआत कुछ ऐसे पेय से करते हैं, जो विटामिन से भरपूर हो तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए विटामिन युक्त पेय के बारे में जानें।

#1

गाजर और संतरे का जूस

गाजर और संतरे का जूस विटामिन-A, विटामिन-C और विटामिन-K से भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन-A आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा यह त्वचा की चमक को बढ़ाने में भी सहायक है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन-C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकता है।

साथ ही विटामिन-K शरीर के लिए जरूरी खून के थक्के बनाने में मदद कर सकता है।

#2

नारियल पानी

नारियल पानी में कई विटामिन्स के साथ-साथ पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर शामिल होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा नारियल पानी का सेवन शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

साथ ही यह पाचन क्रिया को सुधारने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में भी सहायक हो सकता है। यह शरीर के लिए एक प्राकृतिक पेय है।

ADVERTISEMENT

#3

गाजर, चुकंदर और पपीते का जूस

यह पेय विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-E और विटामिन-K से भरपूर होता है। गाजर, चुकंदर और पपीते का जूस पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

इसके साथ ही यह कब्ज, अपच, गैस और पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाने में भी सहायक है।

इस पेय में मौजूद विटामिन और खनिज त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ पोषण भी दे सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद है।

ADVERTISEMENT

#4

पालक का जूस

पालक का जूस आयरन, फोलिक एसिड और पोटैशियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर में खून के प्रवाह को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकता है। पालक का जूस विटामिन-C से भी भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

इसमें मौजूद विटामिन-K हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

#5

कीवी और केले का जूस

कीवी और केले का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में भी सहायक है।

इस पेय के सेवन से शरीर को विटामिन-C, विटामिन-K और पोटैशियम मिल सकते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

यह पेय तैयार करना भी काफी आसान है और इन्हें कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है।

ADVERTISEMENT