NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / महिलाओं के पास जरूर होने चाहिए ये 5 तरह के मांगटीके, पारंपरिक लुक की बढ़ाएंगे शोभा
    अगली खबर
    महिलाओं के पास जरूर होने चाहिए ये 5 तरह के मांगटीके, पारंपरिक लुक की बढ़ाएंगे शोभा

    महिलाओं के पास जरूर होने चाहिए ये 5 तरह के मांगटीके, पारंपरिक लुक की बढ़ाएंगे शोभा

    लेखन सयाली
    Feb 23, 2025
    02:08 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिलाएं कई तरह के खूबसूरत जेवर पहनती हैं, जिनमें मांग टिका भी शामिल होता है। यह सिर पर पहना जाने वाला आभूषण होता है, जिसे एक चेन के जरिए बालों में टिकाया जाता है।

    देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग प्रकार के मांगटीके पहने जाते हैं, जैसे राजस्थानी बोरला, दक्षिण भारतीय माथापट्टी और गुजराती दमानी आदि।

    आज के फैशन टिप्स में जानिए कि आपके पास किन-किन प्रकार के मांगटीके होने चाहिए। इन्हें पहनकर आपका लुक शानदार दिखेगा।

    #1

    राजस्थानी बोरला

    राजस्थानी मांगटीके को 'बोरला' या 'रखड़ी' कहा जाता है, जो पारंपरिक पोषक का हिस्सा होता है। यह एक बड़ा व गोल पेंडेंट होता है, जिसे माथे पर चेन के साथ पहना जाता है।

    कुछ बोरलों के साथ 'शीशफूल' भी पहना जाता है, जो लुक को पूरा करता है। बोरला का आकार किसी घंटी जैसा होता है, जो इसे बेहद खास बना देता है।

    इस तरह के मांगटीके की असली शोभा राजपुताना पोषक पर ही दिखती है।

    #2

    गुजराती दमानी

    गुजराती मांगटीके को दमानी या माथापट्टी कहा जाता है। यह सिर पर पहना जाने वाला पारंपरिक आभूषण है, जो गुजराती महिलाओं के बीच लोकप्रिय है।

    इस मांगटीके में 3 चेन वाला डिजाइन शामिल होता है, जिसे सिक्कों और अलग-अलग रंगों वाले नगों से सजाया जाता है।

    गुजराती माथापट्टी सोने और चांदी, दोनों घातुओं में उपलब्ध रहती है और बेहद खूबसूरत नजर आती है। आप इसे लहंगे या गुजराती चनिया चोली के साथ पहन सकती हैं।

    #3

    दक्षिण भारतीय माथापट्टी

    दक्षिण भारतीय महिलाओं के पारंपरिक कपड़ों के साथ टेम्पल जेवर पहने जाते हैं, जो सोने से बने होते हैं। इन जेवरों में मांगटीके का खास स्थान होता है, जिसे माथापट्टी या नेथी चुट्टी कहा जाता है।

    इसमें एक लंबी और पतली चेन लगाई जाती है, जिससे एक बड़े आकार का पेंडेंट लटका होता है। दक्षिण भारतीय मांगटीकों की डिजाइन राज्यों के अनुसार बदलती रहती है।

    आप कांजीवरम साड़ी के साथ इसे लगा सकती हैं और सुंदर लुक पा सकती हैं।

    #4

    सोने का मांग टिका

    उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में सोने का मांगटिका पहनने की परंपरा होती है। शादी के बाद दुल्हन को विदाई के समय यह भेंट किया जाता है, जो 16 श्रृंगार का हिस्सा होता है।

    आप सोने की पतली चेन वाला मांग टिका खरीद सकती हैं और उसकी डिजाइन अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।

    इसे सूट, साड़ी, लहंगे और अन्य पारंपरिक कपड़ों के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

    #5

    झूमर

    मुस्लिम महिलाओं के अपने खास जेवर होते हैं, जिनमें मांगटीके को खास महत्व दिया जाता है। मुस्लिम महिलाएं जो मांग टिका पहनती हैं, उसे झूमर या पासा कहा जाता है।

    यह आम मांगटीकों से अलग होता है, क्योंकि इसे सिर के बीच में नहीं, बल्कि कोने में लगाया जाता है। आप झूमर को शरारे, गरारे या सूट आदि के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

    अपने बालों की साइड पार्टिंग करें और एक तरफ इसे लटकाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फैशन टिप्स

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    फैशन टिप्स

    गोल चेहरे वाली महिलाओं को करवाने चाहिए ऐसे हेयर कट, दिखेंगी सुंदर और आकर्षक  बालों की देखभाल
    बिहार की मधुबनी साड़ियों में आप दिख सकती हैं सुंदर, जानिए इन्हें स्टाइल करने के तरीके बिहार
    सर्दियों में जा रही हैं कॉन्सर्ट? ठंड से बचने के लिए ऐसे स्टाइल करें कपड़े सर्दियों के टिप्स
    पारंपरिक पठानी सूट पहनने से पहले जान लें ये ध्यान रखने योग्य बातें पुरुषों के लिए टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025