ब्लॉक प्रिंटिंग है एक खूबसूरत प्राचीन कला, जानिए इसे करने की पूरी प्रक्रिया
क्या है खबर?
पेंटिंग की कला के एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग प्रकार होते हैं, जिनमें वभिन्न प्रकार की तकनीकें शामिल होती हैं। इन्हीं प्रकारों में से एक है ब्लॉक प्रिंटिंग, जो कपड़ों पर की जाती है।
इसमें लकड़ी का इस्तेमाल करके पेंटिंग करना शामिल होता है, जो बेहद आसान और रचनात्मक लगता है। इस कला को भारत, जापान और चीन समेत कई देशों में किया जाता है।
आज के लेख में ब्लॉक प्रिंटिंग के बारे में सारी जानकारी जानते हैं।
ब्लॉक प्रिंटिंग
क्या होती है ब्लॉक प्रिंटिंग?
ब्लॉक प्रिंटिंग एक प्राचीन प्रिंटमेकिंग कला है, जो चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, भारत और यूरोप के कुछ हिस्सों से आती है।
इस तकनीक का मतलब होता है रंग से भरे लकड़ी के नक्काशीदार ब्लॉक से कपड़े पर सुंदर डिजाइन छापना।
इसे कई लोग 'हैंड ब्लॉक्ड' या 'हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग' के नाम से भी जानते हैं।
ब्लॉक प्रिंटिंग तकनीक में कलात्मकता, कौशल और धैर्य की जरूरत होती है। साथ ही इसमें कई अलग-अलग स्टेप भी शामिल होते हैं।
ब्लॉक
ऐसे बनाए जाते हैं लकड़ी के ब्लॉक
ब्लॉक प्रिंटिंग की कला मुश्किल होती है, क्योंकि इसमें लकड़ी के हर ब्लॉक पर हाथों से नक्काशी की जाती है।
इसकी शुरुआत डिजाइन को कागज पर बनाने से होती है, जो एक स्टेंसिल की तरह काम करता है।
शीशम नाम की लकड़ी के टुकड़े पर डिजाइन को उकेरा जाता है और औजारों की मदद से नक्काशी की जाती है।
एक सरल डिजाइन के लिए 3 ब्लॉक की जरूरत होती है, लेकिन जटिल डिजाइन के लिए 30 ब्लॉक लगते हैं।
कपड़ा
ऐसे तैयार होता है कपड़ा
छपाई से पहले कॉटन के कपड़े को एक ब्लीचिंग वाले घोल में डुबोया जाता है। इसके बाद, इसपर डाई लगाई जाती है और इसे 2 रोलर्स के बीच से गुजारा जाता है, जो अतिरिक्त डाई को निचोड़ते हैं।
रंगने के बाद धूप में ऊंचे बांस के फ्रेम पर इन कपड़ों को सुखाया जाता है।
एक बार जब ये सूख जाते हैं, तो इन्हें फिनिशिंग यूनिट में भेजा जाता है, जहां हॉट रोलर प्रेस ब्लॉक कपड़ों को चिकना कर देते हैं।
प्रिंटिंग
जानिए प्रिंटिंग की पूरी प्रक्रिया
ब्लॉक प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाले रंगों को सब्जियों जैसे प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया जाता है। एक बार जब रंग तैयार हो जाता है, तब लकड़ी वाले ब्लॉक में उसे भरा जाता है।
इस स्टेप को ध्यान से करना चाहिए, ताकि सभी छिद्रों में बरबाद मात्रा में रंग भर जाए। कपड़े को सीधा रखा जाता है और उसपर हल्के हाथों से डिजाइन को छाप दिया जाता है।
कपड़े पर डिजाइन छपने के बाद उसे धूप में सुखाया जाता है।