NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अलग-अलग तरीके की नेकलाइन वाले कपड़ों के साथ पहनें ये 5 तरह के सुंदर नेकलेस
    अगली खबर
    अलग-अलग तरीके की नेकलाइन वाले कपड़ों के साथ पहनें ये 5 तरह के सुंदर नेकलेस

    अलग-अलग तरीके की नेकलाइन वाले कपड़ों के साथ पहनें ये 5 तरह के सुंदर नेकलेस

    लेखन सयाली
    Jan 04, 2025
    06:16 am

    क्या है खबर?

    हार या नेकलेस एक ऐसा जेवर होता है, जो सभी कपड़ों की शोभा को बढ़ा देता है। अगर किसी साधारण टॉप या ड्रेस के साथ एक सुंदर-सा नेकलेस पहन लिया जाए, तो पूरे लुक में चार चांद लग जाते हैं।

    हालांकि, नेकलेस का चुनाव हमेशा कपड़े की नेकलाइन यानि गले के आकार के अनुसार ही करना चाहिए। आज के फैशन टिप्स में जानिए कि कौन-सी नेकलाइन के साथ किस तरह का नेकलेस स्टाइल करना अच्छा रहता है।

    #1

    गोल नेकलाइन के साथ जंचता है चोकर

    अगर आपके कपड़े की नेकलाइन गोल है, तो आपको उसके साथ चोकर वाला नेकलेस पहनना चाहिए। यह ऐसा नेकलेस होता है, जो गले पर कसा हुआ रहता है और ढीला नहीं दिखाई देता।

    इस तरह के नेकलेस के जरिए आपके कपड़े की गोल नेकलाइन निखरकर नजर आती है और आपको एक एलेगेंट लुक मिल सकता है।

    आप चाहें तो गोल गले वाले कपड़ों के साथ चोकर की जगह कॉलर वाला नेकलेस भी स्टाइल कर सकती हैं।

    #2

    ऑफ शोल्डर कपड़ों के साथ स्टाइल करें स्टेटमेंट नेकलेस

    ऑफ शोल्डर कपड़े ऐसे कपड़े होते हैं, जो आपके कंधों को नहीं ढकते हैं। इस नेकलाइन वाले टॉप, स्वेटर या ड्रेस के साथ आपको कोई स्टेटमेंट नेकलेस पहनना चाहिए।

    ये ऐसे नेकलेस होते हैं, जो बड़े आकार के होते हैं या उनमें विशेष तरह की डिजाइन बनी होती है।

    ऐसा नेकलेस आपके गले और सीने के बीच की खुली जगह को भर सकता है, जिससे लोगों का ध्यान आपके गले और कॉलरबोन की ओर खींच सके।

    #3

    V नेक के साथ पहनें पेंडेंट वाला नेकलेस 

    पेंडेंट नेकलेस ऐसे नेकलेस होते हैं, जिनमें एक छोटा-सा गहना लटका होता है, जिसे पेंडेंट कहा जाता है। इस तरह का खूबसूरत नेकलेस V नेकलाइन वाले कपड़ों के साथ शानदार लगता है।

    ऐसा इसलिए है, क्योंकि पेंडेंट नेकलेस का आकार V नेकलाइन से मेल खाता है। ऐसा पेंडेंट नेकलेस चुनें, जो लंबाई में आपके कपड़े की नेकलाइन से छोटा हो।

    आप फूल, गोल या आंसू की बूंद के आकार का पेंडेंट चुन सकती हैं।

    #4

    हाई नेक पर लंबे नेकलेस लगेंगे शानदार

    सर्दियों के मौसम में ज्यादातर महिलाएं हाई नेक स्वेटर पहनती हैं, जो ठंड से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप भी इस नेकलाइन वाला कपड़ा पहन रही हैं तो उसके साथ कोई लंबा नेकलेस स्टाइल करें।

    ऐसा नेकलेस चुनें, जो आपके हाई नेक स्वेटर की नेकलाइन से नीचे लटकता हुआ दिखाई दे। आप ऐसे नेकलेस पहन सकती हैं, जिनका पेंडेंट लंबे आकार का हो, जैसे क्रॉस, पतंग का आकार या आंसू की बूंद का आकार आदि।

    #5

    चौकोर नेकलाइन को निखारेंगे लेयर वाले नेकलेस

    महिलाओं के परिधानों में सबसे ज्यादा दिखाई देने वाली नेकलाइन होती है चौकोर नेकलाइन। इस तरह की नेकलाइन में सीधी रेखाएं होती हैं, जो लेयर वाले नेकलेस के साथ खूबसूरत दिख सकती हैं।

    इस तरह की नेकलाइन के साथ आपको ऐसे नेकलेस स्टाइल करने चाहिए, जिनमें 2 या उससे अधिक लेयर हों ओर जिनमें छोटे-बड़े आकार के पेंडेंट लटके हों।

    इनके जरिए आपको एक अलग लुक मिलेगा और आप शानदार नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फैशन टिप्स
    महिलाओं के लिए टिप्स

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    फैशन टिप्स

    शादी के रिसेप्शन के लिए पुरुष चुन सकते हैं ये परिधान, लगेंगे स्टाइलिश पुरुषों के लिए टिप्स
    शादी के लिए लहंगा खरीदने जा रही हैं? इन 5 टिप्स को ध्यान में जरूर रखें  शादी के टिप्स
    मॉम कुटूर ट्रेंड हो रहा है वायरल, जानिए इसका मतलब और अपनाने के तरीके लाइफस्टाइल
    दूल्हे शादी के दिन पहन सकते हैं ये 5 एक्सेसरीज, लुक बन जाएगा और भी शानदार शादी के टिप्स

    महिलाओं के लिए टिप्स

    महिलाएं भारतीय कपड़ों के साथ गहनों को इस तरह से करें स्टाइल, लगेंगी बहुत खूबसूरत फैशन टिप्स
    लड़कियां फ्यूजन लुक पाने के लिए अपनाएं ये तरीके, लगेंगी बहुत खूबसूरत फैशन टिप्स
    साड़ी के ब्लाउज लगेगें बहुत सुदंर, इन 5 डिजाइन को आजमाएं फैशन टिप्स
    दुल्हन के हाथों में गहरी रचेगी मेहंदी, अपनाएं ये 5 सरल और प्रभावी तरीके लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025