Loading...
दुर्गा पूजा के दौरान बनाएं ये बंगाली स्नैक्स, सभी को पसंद आएगा स्वाद
पश्चिम बंगाल के मशहूर स्नैक्स

दुर्गा पूजा के दौरान बनाएं ये बंगाली स्नैक्स, सभी को पसंद आएगा स्वाद

लेखन सयाली
Oct 04, 2026
05:05 pm

क्या है खबर?

दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली खाने की मांग बढ़ जाती है और लोग तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि बंगाली स्नैक्स में कई तरह के व्यंजन शामिल हैं, जो स्वाद और बनावट में मांसाहारी व्यंजनों को टक्कर दे सकते हैं? आइए आज हम आपको कुछ ऐसे बंगाली स्नैक्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

#1

कचोरी

कचोरी को बंगाल में 'काचोरी' कहा जाता है। यह एक लोकप्रिय बंगाली स्नैक है, जिसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है।

इस आटे में मसालेदार आलू या मटर भरकर इसे तला जाता है। इसे गर्मा-गर्म परोसने पर यह बहुत स्वादिष्ट लगता है।

बंगाल में कचोरी को अक्सर पूजा के प्रसाद के रूप में भी वितरित किया जाता है। इसे बनाना आसान है और यह किसी भी अवसर पर परोसा जा सकता है।

#2

आलू चॉप

बंगाली लोगों को आलू चॉप बहुत पसंद होता है, जो आलू से बनाया जाता है। यह एक तरह की आलू टिक्की होती है, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है।

इसे बनाने के लिए आलू को उबालकर मीस लें और उसमें अपनी पसंद के मसाले शामिल कर लें।

इसके बाद इस मिश्रण की गोल-गोल टिक्कियां तैयार कर लें और उन्हें गर्म तेल में कुरकुरा होने तक तल लें।

ADVERTISEMENT

#3

पुचका

पुचका पश्चिम बंगाल का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा। यह दुर्गा पूजा के दौरान हर पंडाल के बाहर मिलता ही है।

इसमें सूजी या गेहूं के आटे से बने पुचके शामिल होते हैं। इनके अंदर आलू और चने की फिलिंग की जाती है और इन्हें खट्टे-मीठे या चटपटे पानी के साथ खाया जाता है।

आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं, लेकिन बाजार वाले पुचकों का स्वाद सबसे लजीज है।

ADVERTISEMENT

#4

काठी रोल

काठी रोल एक लजीज और पेट भरने वाला स्नैक है, जो दुर्गा पूजा में लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। इसे बनाने के लिए पहले मैदे का पराठा बनाना होता है, जिसे घी में सेंका जाता है।

इसके ऊपर आप मसालेदार आलू, पनीर या सोया आदि की फिलिंग भर सकते हैं। इसके ऊपर कटे हुए प्याज, गाजर और अन्य सब्जियां रखें और अपनी पसंद की चटनियां डालकर रोल करें।

ADVERTISEMENT