NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट गुजराती स्नैक्स, आसान है इनकी रेसिपी
    अगली खबर
    घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट गुजराती स्नैक्स, आसान है इनकी रेसिपी
    घर पर बनाएं ये 5 गुजराती स्नैक्स

    घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट गुजराती स्नैक्स, आसान है इनकी रेसिपी

    लेखन गौसिया
    Sep 12, 2023
    12:38 pm

    क्या है खबर?

    गुजराती व्यंजनों में मुख्य रूप से शाकाहारी व्यंजन शामिल होते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्के होते हैं।

    इसमें ऐसे भी कई व्यंजन और स्नैक्स शामिल हैं, जिन्हें भाप में पकाया जाता है। इस वजह से ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

    आज हम आपको घर पर बनाने के लिए 5 स्वादिष्ट गुजराती स्नैक्स की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें बनाने में आपको अधिक समय नहीं लगेगा।

    #1

    ढोकला 

    सबसे पहले एक कटोरे में बेसन, नमक, चीनी, हल्दी पाउडर और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं, फिर इसे ढककर अलग रख दें।

    अब इसी मिश्रण को ढोकला कंटेनर में डालकर इसे भाप में पकाएं, फिर इसे कंटेनर से निकालकर एक थाली में रखकर चौकोर आकार में काट लें।

    अब गर्म तेल में सरसों के दाने, करी पत्ते, हरी मिर्च, नमक, चीनी और थोड़ा पानी डालकर कुछ देर पकाएं।

    इसके बाद इसे ढोकले के ऊपर डालकर चटनी के साथ परोसें।

    #2

    पात्रा 

    पात्रा बनाने के लिए बेसन, इमली का गूदा, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, हींग, भुना जीरा, चीनी, नमक और तेल को एक साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।

    अब एक अरबी के पत्ते के ऊपर बेसन वाला बैटर फैलाएं और फिर इसे रोल कर लें।

    इसके बाद करीब 30 मिनट तक इन रोल्स को भाप में पकाएं और फिर इन्हें मोटे स्लाइस में काट लें।

    आखिर में राई और तिल का तड़का तैयार करें और रोल के ऊपर डाल दें।

    #3

    गांठिया

    सबसे पहले बेसन, अजवाइन, हल्दी पाउडर, नमक और मिर्च पाउडर को मिला लें, फिर इसमें पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।

    अब आटे को सेव बनाने वाली मशीन में डालें और गर्म तेल में गांठिया को गोलाकार में दबाते हुए निकालें।

    तेल में गांठिया को कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। आखिर में इसे सूखी मिर्च या अचार के साथ परोसें।

    चाय के साथ कुछ नया ट्राई करने के लिए इन स्नैक्स की रेसिपी को आजमाएं।

    #4

    हांडवो 

    सबसे पहले छाछ, नमक, आटा और सोडा बाई-कार्बोनेट को मिलाकर 7 घंटे के लिए रख दें।

    अब छाछ के मिश्रण में कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाएं।

    इसके बाद तड़के के लिए तेल में उड़द दाल, चना दाल, जीरा और सरसों के बीज को भूनकर इसे छाछ वाले मिश्रण में आधा मिलाएं।

    आखिर में तेल लगे कंटेनर में छाछ वाला मिश्रण डालें, फिर ऊपर से बचा हुआ तड़का डालकर इसे 40 मिनट तक बेक करें।

    #5

    मुठिया 

    सबसे पहले गेहूं का आटा, बेसन, मिर्च पाउडर, मेथी के पत्ते, हल्दी और नमक को एक साथ मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-सा तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें।

    अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें अपनी हथेलियों के बीच रखकर चपटा कर लें।

    इसके बाद जब सभी लोइयां चपटी हो जाए तो इन्हें 15-20 मिनट तक भाप में पकाएं। आप चाहें तो इन्हें डीप फ्राई भी कर सकते हैं।

    आखिर में इन्हें धनिया की चटनी या केचप के साथ गरमागरम परोसें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    खान-पान
    रेसिपी

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    गुजरात

    चक्रवात 'बिपरजॉय': गुजरात समेत 8 राज्य अलर्ट पर, 37,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया चक्रवात
    चक्रवात 'बिपरजॉय': गुजरात में रेड अलर्ट, सेना को तैयार रहने को कहा गया चक्रवात
    आज गुजरात तट से टकराएगा तूफान 'बिपरजॉय', सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 1 लाख लोग चक्रवात
    आज गुजरात तट से टकराएगा तूफान 'बिपरजॉय', इन तरीकों को आजमाकर रहें सुरक्षित चक्रवात

    खान-पान

    बाजार में आया 'आइसक्रीम पेपर डोसा', अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन देखकर यूजर्स का घूमा सिर सोशल मीडिया
    रक्षाबंधन के मौके पर बनाई जा सकती हैं ये 5 स्वादिष्ट मिठाइयां, आसान है इनकी रेसिपी  रक्षाबंधन
    अफ्रीका में उगाया जाता है 'जादुई फल', खट्टे स्वाद को बदलकर बना देता है मीठा अफ्रीका
    रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे लाइफस्टाइल

    रेसिपी

    गर्मियों के अनुकूल हैं ये 5 ताजगी भरे मोजितो, आसान है इनकी रेसिपी गर्मियों के टिप्स
    जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2023: ओडिशा के इन 5 पारंपरिक व्यंजनों का लें जायका, जानें रेसिपी ओडिशा
    डिटॉक्स चाय से दिन की शुरुआत करना है फायदेमंद, जानिए इसे बनाने की 5 आसान रेसिपी  वजन घटाना
    गर्मियों में घर पर बनाएं ये 5 तरह के जिलेटो, आसान है इनकी रेसिपी  लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025