NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों से समृद्ध है गुजरात, मौका मिलते ही घूम आएं
    अगली खबर
    कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों से समृद्ध है गुजरात, मौका मिलते ही घूम आएं

    कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों से समृद्ध है गुजरात, मौका मिलते ही घूम आएं

    लेखन अंजली
    Mar 02, 2020
    02:14 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात भारत का एक खूबसूरत और कई ऐतिहासिक कथाओं से समृद्ध राज्य है जो भारत के पश्चिम भाग में स्थित है।

    'द लैंड ऑफ लीजेंड्स' की उपाधि वाला यह राज्य अपनी कला, इतिहास, संगीत और संस्कृति का एक आदर्श मिश्रण प्रस्तुत करता है।

    गुजरात पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है, क्योंकि यहां घूमने के लिए असंख्य पर्यटन स्थल हैं, जहां जाकर आप अपनी यात्रा का लुत्फ ले सकते हैं।

    तो आइए जानें इसके प्रमुख पर्यटन स्थल।

    #1

    कांकरिया झील, अहमदाबाद

    कांकरिया झील गुजरात के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो अहमदाबाद में स्थित है।

    अपने मनमोहक दृश्यों की वजह से यह झील पर्यटकों को आकर्षित करती है।

    यहां पर हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है, जिसमें बगीचे, मनोरंजक केंद्र, बोट क्लब, चिड़ियाघर और एक संग्रहालय यहां के प्रमुख आकर्षण शामिल हैं।

    इतना ही नहीं, कांकरिया झील के पास होने वाली बैलून सवारी भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

    #2

    रन ऑफ कच्छ

    रन ऑफ कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है, जहां अगर आप घूमने के लिए जायेगे तो आप इसकी खूबसूरती के दीवाने हो जायेंगे।

    अगर आप गुजरात घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको एक बार कच्छ जरुर जाना चाहिए, क्योंकि इसके रेगिस्तान को देखे बिना आपकी यात्रा बिल्कुल अधूरी है।

    रन ऑफ कच्छ का ज्यादा भाग गुजरात राज्य में है। जबकि इसका कुछ भाग पाकिस्तान में भी है।

    #3

    सोमनाथ

    सोमनाथ गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है जो पौराणिक कथाओं से घिरा हुआ है।

    सोमनाथ विशेष रूप से सोमनाथ मंदिर के लिए जाना जाता है, क्योंकि यह स्थल भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

    सोमनाथ मंदिर के अलावा यह शहर अपने समुद्र तट, संग्रहालय और अन्य आकर्षण के लिए प्रसिद्ध है।

    अगर आप गुजरात राज्य के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो आपको सोमनाथ अवश्य जाना चाहिए।

    #4

    जूनागढ़

    जूनागढ़ राज्य की रियासती राजधानी होने के नाते कई ऐतिहासिक स्मारकों का केंद्र है।

    जूनागढ़ विशेष रूप गिरनार पहाड़ियों और विश्व प्रसिद्ध गिर राष्ट्रीय उद्यान के लिए जाना जाता है।

    यहां आकर आप सक्काबाग चिड़ियाघर, वन्यजीव संग्रहालय, मोहब्बत मकबरा, उपरकोट किला, गिरनार हिल्स, गिर राष्ट्रीय उद्यान आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं।

    अगर आप प्राकृतिक के साथ-साथ ऐतिहासिक जगहों की तलाश में है तो आपको जूनागढ़ की ओर रूख जरूर करना चाहिए

    #5

    मरीन नेशनल पार्क

    मरीन नेशनल पार्क गुजरात का बेहद प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जो आपको धरती पर ही स्वर्ग का एहसास करवा सकती है।

    यह पार्क गुजरात के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है, जहां जाकर आप सियार, जंगल बिल्ली, हरा समुद्री कछुआ, शाही ईगल, राजहंस और कई तरह के वन्यजीवों को देख सकते हैं।

    साथ ही बर्ड वॉचर्स के लिए यह पार्क स्वर्ग के सामान है। बता दें कि यहां पर 30 से अधिक तरह के प्रवासी पक्षी भी देखे जा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    गुजरात
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    अरबों क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा साइबर हमले का खतरा, गूगल ने जारी की चेतावनी  गूगल
    फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर  सारा अली खान
    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    टेस्ट सीरीज़ शुरू होने से पहले जानिए भारत और न्यूजीलैंड के पांच शानदार टेस्ट मैच क्रिकेट समाचार
    ट्रंप ने दिए भारत दौरे पर ट्रेड डील न होने के संकेत, कहा- बाद में करेंगे दिल्ली
    कोरोना वायरस: चीन में मरने वालों की संख्या 2,000 पार, नए मामलों की संख्या में गिरावट चीन समाचार
    अमेरिका के राष्ट्रपति का 'जबरा फैन' है यह शख्स, घर में बनवाया है ट्रंप का मंदिर तेलंगाना

    गुजरात

    ओडिशा सरकार की पुस्तिका पर विवाद, लिखा गया- दुर्घटनावश हुई थी महात्मा गांधी की मौत ओडिशा
    दंपत्ति ने लगाया बेटियों के अपहरण का आरोप, कहा- नित्यानंद के संस्थान में बनाई गई बंदी अहमदाबाद
    रेप के आरोपी स्वामी नित्यानंद देश छोड़कर फरार, गुजरात पुलिस ने दी जानकारी रेप
    स्वामी नित्यानंद मामला: नाबालिग का आरोप- आधी रात को जगाकर बनाए जाते थे वीडियो अहमदाबाद

    लाइफस्टाइल

    ट्रेवलिंग के दौरान इन स्नैक्स को रखें साथ, सफर का मजा हो जायेगा दोगुना स्वास्थ्य
    पेट को जल्द अंदर करना चाहते हैं तो करें ये योगासन, वीडियो देखकर करें अभ्यास योग
    इस 61 साल के मॉडल की फिटनेस और स्टाइल के दीवाने हैं लोग लाइफस्टाइल
    आखिर क्या है डब्रो डाइट और कैसे इससे कम समय में घटा सकते हैं वजन? स्वास्थ्य

    पर्यटन

    आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान ने खुद को बताया 'पर्यटकों के लिए स्वर्ग' भारत की खबरें
    विदेशी ने अहमदाबाद में सड़क पर बाल कटवाने के बदले दिए 28,000 रुपये, जानें अजब-गजब खबरें
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो पूर्वोत्तर भारत की इन जगहों पर जाएँ घूमने मणिपुर
    इस शहर में जाएं घूमने, मिल रहा है एक दिन की शादी का मौका, जानें अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025