NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वियतनाम की यात्रा इन 5 पर्यटन स्थलों को देखे बिना रह जाएगी अधूरी, जानिए खासियत
    अगली खबर
    वियतनाम की यात्रा इन 5 पर्यटन स्थलों को देखे बिना रह जाएगी अधूरी, जानिए खासियत

    वियतनाम की यात्रा इन 5 पर्यटन स्थलों को देखे बिना रह जाएगी अधूरी, जानिए खासियत

    लेखन सयाली
    Mar 24, 2025
    02:35 pm

    क्या है खबर?

    वियतनाम एशिया का खूबसूरत देश है, जो हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह जीवंत देश अपनी संस्कृति, समृद्ध इतिहास, सुंदर नजारों और प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर है।

    यहां के नीले समुद्र तट और नदियां इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। अगर आप भी वियतनाम की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो इस देश के ये 5 प्रमुख पर्यटन देखना न भूलें।

    ये आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे और आपका मन मोह लेंगे।

    #1

    हो-ची-मिन्ह

    वियतनाम में स्थित हो-ची-मिन्ह शहर एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पेश करता है। यहां पर विकसित इमारतें, होटल और कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    इस शहर को साइगॉन के नाम से भी जाना जाता है, जिसे वियतनाम का आर्थिक केंद्र माना जाता है। हो-ची-मिन्ह शहर इस देश के भविष्य और इसके अतीत दोनों की झलक पेश करता है।

    यह शहर हलचल भरे बाजारों, जीवंत नाइट लाइफ और स्वादिष्ट स्थानीय पकवानों के लिए भी प्रसिद्ध है।

    #2

    बन जिओक झरना

    काओ बांग प्रांत में एक खूबसूरत पर्यटन स्थल छिपा है, जिसे बन जिओक झरना कहते हैं। यह झरना अपने प्राकृतिक सौंदर्य है के लिए मशहूर है और चीन और वियतनाम की सीमा पर स्थित है।

    इसे एशिया के सबसे बड़े और खूबसूरत झरनों में से एक माना जाता है। यहां की हरियाली, साफ पानी और शांत वातावरण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

    आप यहां आ कर फोटोग्राफी कर सकते हैं और एडवेंचर गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं।

    #3

    हालोंग की खाड़ी

    वियतनाम की यात्रा हालोंग की खाड़ी देखे बिना पूरी नहीं हो सकती। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो अपने शानदार चूना पत्थर और हरे पानी के लिए प्रसिद्ध है।

    आप इस जगह जाकर नाव की सैर कर सकते हैं, मछली पकड़ सकते हैं, कयाकिंग कर सकते हैं या पारंपरिक जंक बोट पर रात बिता सकते हैं।

    यहां बसे आइलैंड, कुत्ते और चाय की केतली के आकार के हैं, जिन्हें देखना एक अनोखा अनुभव हो सकता है।

    #4

    हनोई

    हनोई वियतनाम की राजधानी है, जहां हमेशा चहल-पहल रहती है। इस स्थान पर आपको फ्रांसीसी वास्तुकला, प्राचीन मंदिरों और जीवंत वातावरण का एक आकर्षक मिश्रण देखने को मिल जाएगा।

    यहां आकर आप ओल्ड क्वार्टर में घूम सकते हैं, जहां पर खरीदारी करने और स्थानिय भोजन का स्वाद चखने का मौका मिलता है।

    होन कीम झील, साहित्य का मंदिर, हनोई ओपेरा हाउस और हो-ची-मिन्ह समाधि इस सुंदर स्थान के मुख्य आकर्षण हैं।

    #5

    हा गियांग लूप

    हा गियांग लूप उत्तरी वियतनाम का एक लोकप्रिय मोटरबाइक मार्ग है, जो अपने खूबसूरत नजारों और चुनौतीपूर्ण सड़कों के लिए जाना जाता है।

    यह मार्ग हा गियांग प्रांत के पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस मार्ग पर बाइक चलाते हुए आप पहाड़ों, नदियों, जंगलों और चावल के खेतों के लुभावने दृश्य देख सकते हैं।

    यह रास्ता लगभग 384 किलोमीटर लंबा है और इसे 3-10 दिनों में पूरा किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वियतनाम
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    वियतनाम

    फेसबुक की बड़ी चूक, असुरक्षित सर्वर पर पाए गए 41.9 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर- रिपोर्ट फेसबुक
    यात्रा के लिए ज़रूर जाएं वियतनाम की इन पाँच ख़ूबसूरत जगहों पर भारत की खबरें
    नवंबर में है विदेश यात्रा की योजना, तो ये पांच देश हैं बहुत ही सस्ते भारत की खबरें
    बिलकुल अकेला रहता है यह 10 साल का लड़का, खेती कर चलाता है गुजारा अजब-गजब खबरें

    यात्रा

    महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं तो इन गतिविधियों का लें आनंद  प्रयागराज
    अंडमान और निकोबार स्थित बैरन द्वीप की यात्रा के दौरान करें ये मजेदार गतिविधियां अंडमान और निकोबार
    नागालैंड के मोकोकचुंग की यात्रा पर जाएं तो इन 5 गतिविधियों का जरूर लें मजा नागालैंड
    दुधवा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा में शामिल करें ये 5 आनंददायक गतिविधियां, मजेदार होगा अनुभव उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025