NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / उत्तर भारत के आकर्षण का केंद्र हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक बार जरूर जाएं घूमने
    अगली खबर
    उत्तर भारत के आकर्षण का केंद्र हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक बार जरूर जाएं घूमने
    उत्तर भारत के 5 प्रसिद्ध हिल स्टेशन

    उत्तर भारत के आकर्षण का केंद्र हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक बार जरूर जाएं घूमने

    लेखन अंजली
    Mar 22, 2023
    07:26 pm

    क्या है खबर?

    जब भारत के शांत हिल स्टेशनों की बात आती है तो दिमाग में सबसे पहला विकल्प उत्तर भारत होता है क्योंकि यह हिमालय का घर है, जो कई पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है।

    इन हिल स्टेशनों के आसपास का वातावरण और आकर्षक नजारें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे और यहां आप कई तरह की गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

    आइए आज हम आपको उत्तर भारत के पांच प्रमुख हिल स्टेशनों के बारे में बताते हैं।

    #1

    नैनीताल

    नैनीताल उत्तराखंड के हिमालयन बेल्ट की कुमाऊं पहाड़ियों के मध्य में स्थित है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन नैनी झील के कारण काफी प्रसिद्ध है।

    यह जगह पारिवारिक यात्राओं, हनीमून और मुख्य रूप से एडवेंचर चाहने वालों के लिए आदर्श है।

    नैनीताल के आकर्षणों में टिफिन टॉप, स्नो व्यू पॉइंट, गुर्नी हाउस, नैनीताल क्लब और बोटिंग शामिल है। नैनीताल घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक है।

    #2

    मनाली

    हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली भारत के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, जो हर साल अपने असीमित आकर्षणों की वजह से पर्यटकों को आमंत्रित करता है।

    यह पर्यटन स्थल मन मोह लेने वाली वादियों, धार्मिक स्थल, झरने, राष्ट्रीय उद्यान और एडवेंचर गतिविधियों के लिए आदर्श माना जाता है।

    यहां आकर आप सोलंग वैली, हिडिंबा देवी मंदिर और रोहतांग पास नामक जगहों पर घूम सकते हैं।

    मनाली जाने का अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक है।

    #3

    मसूरी

    उत्तराखंड की गढ़वाल हिमालय पर्वत माला की तलहटी के बीचो-बीच स्थित मसूरी को"क्वीन ऑफ द हिल्स" के नाम से भी जाना जाता है।

    मसूरी में आमतौर पर शांत और सुखद वातावरण बना रहता है, जो आपको एक अलग अनुभव प्रदान करेगा।

    मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षण केम्प्टी फॉल्स, कंपनी गार्डन, मसूरी झील, हैप्पी वैली और ज्वाला देवी मंदिर आदि हैं।

    मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून तक का होता है।

    #4

    गुलमर्ग

    गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे घास के मैदान, सदाबहार जंगलों वाली पहाड़ियों और घाटियों से घिरा हुआ है।

    हनीमून डेस्टिनेशन के अलावा गुलमर्ग को एडवेंचर हब के रूप में भी विकसित किया गया है, क्योंकि यहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग और माउंटेनियरिंग (IISM) स्थित है।

    अप्रैल से जून तक का समय इस जगह पर जाने के लिए सबसे अच्छा होता है।

    #5

    डलहौजी

    हिमाचल प्रदेश में स्थित डलहौजी एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जो अपने प्रकृति दृश्यों के कारण यहां आने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग के सामान है।

    यहां स्कॉटिश और विक्टोरियन वास्तुकला की हवा की महक और परिवेश आपको ब्रिटिश काल की याद दिलाएगा।

    यहां आकर आप गंजी पहाड़ी, पंचपुला, सच पास और खाज्जिअर आदि जगहों पर घूम सकते हैं।

    डलहौजी जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई तक का होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर भारत
    उत्तराखंड
    हिमाचल प्रदेश
    हिमालय

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    उत्तराखंड

    ऋषभ पंत नशे में या तेज रफ्तार से कार नहीं चला रहे थे- उत्तराखंड पुलिस ऋषभ पंत
    उत्तर भारत में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी, अगले 5 दिन पड़ेगी कंपकंपाने वाली सर्दी भारतीय मौसम विभाग
    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया विराट कोहली
    क्या है हल्द्वानी में लगभग 4,000 घरों को हटाए जाने का मामला, जो सुप्रीम कोर्ट पहुंचा? सुप्रीम कोर्ट

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: सिराज सीट से जय राम ठाकुर ने छठी बार दर्ज की जीत जय राम ठाकुर
    हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः शिमला ग्रामीण सीट पर वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह जीते शिमला
    हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस ने बचाया गढ़, अनिरुद्ध सिंह फिर जीते विधानसभा चुनाव नतीजे
    हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः शाहपुर से हारीं भाजपा की समाज कल्याण मंत्री सरवीन चौधरी हिमाचल चुनाव

    हिमालय

    प्रधानमंत्री मोदी ने याद किए जवानी के दिन, कहा- सोचता था मुंबई जा पाऊंगा या नहीं अहमदाबाद
    आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान ने खुद को बताया 'पर्यटकों के लिए स्वर्ग' भारत की खबरें
    भारतीय सेना का पौराणिक हिम मानव 'येति' के पैरों के निशान मिलने का दावा भारतीय सेना
    नेपाल ने किया भारतीय सेना का दावा खारिज, कहा- येति नहीं, भालू के पैरों के निशान भारतीय सेना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025